बंगाल में भूकंप: सिलीगुड़ी और कूचबिहार में महसूस किए गए झटके, 5.6 मापी गई तीव्रता

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सिलीगुड़ी और कूचबिहार में झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र भूटान के पुनाखा से 5 किलोमीटर दूर था। रविवार रात करीब 11:06 बजे झटके महसूस किए गए, जिससे कूचबिहार और अलीपुरद्वार समेत पूरे उत्तर बंगाल क्षेत्र में हलचल मच गई। भूकंप के झटके बांग्लादेश, नेपाल और चीन में भी महसूस किए गए।

डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग
दरअसल उत्तर बंगाल के जिलों में रविवार शाम से ही लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में अचानक आए भूकंप से स्वाभाविक रूप से अफरातफरी मच गई। कई स्थानीय लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। सिलीगुड़ी के एक निवासी ने कहा कि मुझे कुछ ही पल पहले अपने मोबाइल फोन पर भूकंप का अलर्ट मिला। इसके तुरंत बाद घर हिलने लगा। मैं डर के मारे बाहर भागा। हालांकि, अभी तक किसी नुकसान या जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; चेतावनी जारी   ये खबर भी पढ़े : पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; चेतावनी जारी

धर्मशाला क्षेत्र में भूकंप के कई झटके
इससे पहले शनिवार को हिमाचल के धर्मशाला क्षेत्र में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए थे। इनमें रिक्टर पैमाने पर 5.0 तीव्रता का एक बड़ा झटका भी शामिल था। अधिकारियों ने बताया था कि क्षेत्र में भूकंपीय गतिविधियां पांच जून को दर्ज की गईं, जिनमें सबसे शक्तिशाली झटका रात 10 बजकर चार मिनट पर आया। उन्होंने बताया कि इसका केंद्र धर्मशाला से लगभग 40 किलोमीटर दूर, धौलाधार पर्वतमाला में कांगड़ा-चंबा सीमा पर स्थित धार घडोई और आरएफ कुगती के बीच था।

कहां था भूकंप का केंद्र?
उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र 22.5 किलोमीटर की गहराई में था और इसके झटके कांगड़ा, चंबा और आसपास के जिलों में महसूस किए गए। उन्होंने बताया कि लोगों ने तेज कंपन महसूस होने की सूचना दी, जिसके बाद एहतियातन कई निवासी अपने घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में भूकंपीय गतिविधि दिन में पहले ही शुरू हो गईं थी। उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजकर 52 मिनट पर धौलाधार पर्वतमाला में मिंकियानी दर्रे के निकट, धर्मशाला से लगभग 16 किलोमीटर दूर 2.3 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि इसकी तीव्रता इतनी कम थी कि अधिकांश लोगों को इसका एहसास नहीं हुआ।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का गेट खुलते ही डंपर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे 719 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार साल के...
मध्य प्रदेश 
भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का गेट खुलते ही डंपर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला

महिलाओं को मिलेगा मल्टी-यूज 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड': बस, मेट्रो और शॉपिंग में भी होगा इस्तेमाल

दिल्ली: दिल्ली की महिलाओं के लिए शुरू किया गया 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' अब केवल डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा...
दिल्ली 
महिलाओं को मिलेगा मल्टी-यूज 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड': बस, मेट्रो और शॉपिंग में भी होगा इस्तेमाल

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

भारत को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय और एयर इंडिया में समझौता

नई दिल्ली। भारत को एक पसंदीदा वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने टाटा...
कारोबार 
भारत को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय और एयर इंडिया में समझौता

देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों में भारी बारिश के आसार

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों के दौरान...
राष्ट्रीय  राज्य 
देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों में भारी बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को मौलाना अली जौहर ट्रस्ट व अन्य की याचिका पर हस्तक्षेप करने से इन्कार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"