आसनसोल के तृणमूल पार्षद तरुण चक्रवर्ती राहत सामग्री घोटाले के आरोप में गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पश्चिम बर्दवान। आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 87 के तृणमूल कांग्रेस पार्षद तरुण चक्रवर्ती को सोमवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर सरकारी योजनाओं के तहत गरीबों के बीच वितरित की जाने वाली राहत सामग्री में कथित अनियमितता और घोटाले का आरोप है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान मिले प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तरुण चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि उनके पास से बड़ी मात्रा में तिरपाल बरामद किए गए हैं, जिन्हें सरकार की ओर से जरूरतमंद लोगों में वितरण के लिए उपलब्ध कराया गया था।

पुलिस अब कोयला, बालू तथा जमीन कारोबार में उनकी कथित भूमिका की भी जांच करेगी। गिरफ्तारी के बाद इलाके में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। विपक्षी दलों ने मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच की मांग की है।

हालांकि तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस मामले में खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और संबंधित दस्तावेजों समेत अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

झाड़ग्राम: बालू खदान कर्मियों पर फायरिंग, दो युवक गंभीर घायल; हमलावर फरार ये खबर भी पढ़े : झाड़ग्राम: बालू खदान कर्मियों पर फायरिंग, दो युवक गंभीर घायल; हमलावर फरार

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मौसम 18 जुलाई: आज 15 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 18 जुलाई 2026: देश में प्रचंड गर्मी और उमस के बीच मौसम विभाग ने अब राहत देने...
राष्ट्रीय 
मौसम 18 जुलाई: आज 15 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से हवा

मेक्सिको में भूकंप के तेज झटके

मेक्सिको  : :मैक्सिको के दक्षिणी राज्य चियापास के तट पर शुक्रवार को 7.4 तीव्रता का ज़बरदस्त भूकंप आया, जिससे सुनामी...
अंतर्राष्ट्रीय 
मेक्सिको में भूकंप के तेज झटके

ईरान का दावा-अमेरिका को नुकसान पहुंचाया

तेहरान : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आने वाले दिनों में इजरायल को ईरान पर बड़े हमले का आदेश दे सकते...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान का दावा-अमेरिका को नुकसान पहुंचाया

Jio ने इस साल जोड़े 7.3 करोड़ नए 5G ग्राहक, अब क्या करना चाहती है कंपनी

मुंबई। रिलायंस जियो ने बताया है कि उसने 5G नेटवर्क और डिजिटल कनेक्टिविटी के दम पर देश में अपनी पोजिशन...
टेक-मित्र 
Jio ने इस साल जोड़े 7.3 करोड़ नए 5G ग्राहक, अब क्या करना चाहती है कंपनी

 क्या है टाइमिंग, हाइड्रोजन ट्रेन किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी

जींदः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद में  भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस ट्रेन का किराया...
राष्ट्रीय 
 क्या है टाइमिंग, हाइड्रोजन ट्रेन किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी

उत्तर प्रदेश

गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

प्रदीप मिश्रा
उत्तर प्रदेश 
गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अशोक कुमार शुक्ला ने किया श्रावस्ती आगमन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी कर कानून व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अशोक कुमार शुक्ला ने किया श्रावस्ती आगमन

संस्कारों को सुरक्षित करने से संस्कृति अच्छी होती है--निर्भय सागर

फिरोजाबाद ,जैन नगर खेड़ा स्थित जैन मंदिर में आयोजित धर्म सभा मे पूज्य आचार्य निर्भय सागर महाराज ने उपस्थित जन...
उत्तर प्रदेश 
संस्कारों को सुरक्षित करने से संस्कृति अच्छी होती है--निर्भय सागर