भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत, मामले ने पकड़ा राजनीतिक तूल

कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीओ से मुलाकात कर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

हरिद्वार। बैरागी कैंप क्षेत्र में कथित तौर पर भाजपा नेता की गाड़ी की चपेट में आने से तीन गायों की मौत के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। शनिवार को कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी शिशुपाल नेगी से मुलाकात कर मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि तीन गोवंश की मौत का मामला बेहद संवेदनशील है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से घटना की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की मांग की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए। किसी भी राजनीतिक प्रभाव या दबाव के कारण कार्रवाई में देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

उत्तराखंड पहुंचे उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और सीएम धामी ने किया स्वागत ये खबर भी पढ़े : उत्तराखंड पहुंचे उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और सीएम धामी ने किया स्वागत

वहीं, कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष विकास चंद्रा ने चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से मामले की निष्पक्ष जांच के साथ-साथ घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, वरिष्ठ नेता मनोज सैनी, सोम त्यागी, ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष विकास चंद्रा, जिला प्रवक्ता अमित अवस्थी, एससी विभाग के प्रदेश कॉर्डिनेटर अक्षय नागपाल, रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष नंद लाल यादव, विवेक त्यागी समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

उप मुख्यमंत्री ने किया 93 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज जशपुर कम्युनिटी हॉल में 93 करोड़ 91...
छत्तीसगढ़ 
उप मुख्यमंत्री ने किया 93 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन

संभावित बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

सारण। नेपाल के कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश और नदियों में पानी छोड़े जाने के कारण गंडक नदी...
बिहार 
संभावित बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

डॉ. वसी बेग को मिला 'एक्सेप्शनल लीडरशिप अवार्ड

शाहजहांपुर। अलीगढ़ में शिक्षा, एकेडमिक एडमिनिस्ट्रेशन, लीडरशिप और नई टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के क्षेत्र में डॉ. एम. वसी बेग...
उत्तर प्रदेश 

नेपाल की बाढ़ का दर्द लेकर कुशीनगर पहुंची गंडक, नदी से मिले सात अज्ञात शव

कुशीनगर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ की त्रासदी का दर्द अब गंडक (नेपाल में नारायणी) नदी के रास्ते उत्तर प्रदेश...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
नेपाल की बाढ़ का दर्द लेकर कुशीनगर पहुंची गंडक, नदी से मिले सात अज्ञात शव

नेपाल बाढ़ का दर्द लेकर कुशीनगर पहुंची गंडक, मिले सात अज्ञात शव

कुशीनगर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ की त्रासदी का दर्द अब गंडक (नेपाल में नारायणी) नदी के रास्ते उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
नेपाल बाढ़ का दर्द लेकर कुशीनगर पहुंची गंडक, मिले सात अज्ञात शव

सीएम का देवरिया दौरा जनहित से दूर, सपा जिलाध्यक्ष ने विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवरिया आगमन को लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने सरकार और प्रशासन पर...
उत्तर प्रदेश 
सीएम का देवरिया दौरा जनहित से दूर, सपा जिलाध्यक्ष ने विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप