रुद्रप्रयाग-श्रीनगर हाईवे पर मैक्स वाहन पलटा, हादसे में नौ लोग घायल

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सभी घायलों को समय पर पहुंचाया गया अस्पताल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर रुद्रप्रयाग से लगभग चार किलोमीटर आगे श्रीनगर की ओर जा रहा एक मैक्स वाहन शनिवार को अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

दुर्घटना के समय वाहन में चालक सहित कुल 9 लोग सवार थे। हादसे में 8 यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना आज सुबह 10:07 बजे जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 24 घंटे में तीन की मौत ये खबर भी पढ़े : उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 24 घंटे में तीन की मौत

108 एम्बुलेंस सेवा, पुलिस टीम और राहत-बचाव दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर समन्वय के साथ राहत अभियान चलाया और सभी घायलों को सुरक्षित निकालकर जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया।

गंभीर रूप से घायल चालक का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया है। जिला प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित समन्वय और प्रभावी राहत कार्य सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का गेट खुलते ही डंपर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे 719 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार साल के...
मध्य प्रदेश 
भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का गेट खुलते ही डंपर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला

महिलाओं को मिलेगा मल्टी-यूज 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड': बस, मेट्रो और शॉपिंग में भी होगा इस्तेमाल

दिल्ली: दिल्ली की महिलाओं के लिए शुरू किया गया 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' अब केवल डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा...
दिल्ली 
महिलाओं को मिलेगा मल्टी-यूज 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड': बस, मेट्रो और शॉपिंग में भी होगा इस्तेमाल

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

भारत को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय और एयर इंडिया में समझौता

नई दिल्ली। भारत को एक पसंदीदा वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने टाटा...
कारोबार 
भारत को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय और एयर इंडिया में समझौता

देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों में भारी बारिश के आसार

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों के दौरान...
राष्ट्रीय  राज्य 
देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों में भारी बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को मौलाना अली जौहर ट्रस्ट व अन्य की याचिका पर हस्तक्षेप करने से इन्कार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"