बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामले में पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गोपेश्वर। बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंदिर के पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। 30 जून को सेवानिवृत्त हुए चौहान से चार घंटे की पूछताछ के बाद शुक्रवार को गिरफ्तारी की गई। उन्हें शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, एसआईटी ने शुक्रवार को बदरीनाथ में चौहान से करीब चार घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद दोपहर लगभग तीन बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले गुरुवार सुबह एसआईटी ने बदरीनाथ मंदिर के कंट्रोल रूम से पिछले माह की सीसीटीवी हार्ड डिस्क, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल उपकरण कब्जे में लेकर उनकी जांच कराई थी।

इमोजी दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान- चेहरे की मुस्कान नहीं, कर्मों में दिखे संवेदना ये खबर भी पढ़े : इमोजी दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान- चेहरे की मुस्कान नहीं, कर्मों में दिखे संवेदना

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 22, 25 और 29 जून की सीसीटीवी फुटेज में गणना कक्ष के भीतर नगदी की कथित हेराफेरी करते हुए राजेंद्र चौहान दिखाई दे रहे हैं। इन्हीं तथ्यों के आधार पर उनसे पूछताछ की गई और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित से बदरीनाथ में ही आगे भी पूछताछ की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष के निजी सहायक प्रमोद नौटियाल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वह वर्तमान में जिला कारागार पुरसाड़ी में न्यायिक अभिरक्षा में हैं।

इधर, चढ़ावा और दान में कथित अनियमितताओं की जांच के दौरान चढ़ावे के रखरखाव से जुड़े रजिस्टर में ओवरराइटिंग पाए जाने पर बीकेटीसी ने खजांची को उस पद से हटाकर अन्यत्र तैनात कर दिया था। साथ ही बीकेटीसी की जांच समिति ने गुरुवार को अपनी 18 पृष्ठों की रिपोर्ट भी सौंपी, जिसमें चढ़ावे की गणना के दौरान ड्रेस कोड लागू करने, गणना केंद्र और मंदिर परिसर में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने, निगरानी व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने और श्रद्धालुओं की भागीदारी के लिए स्पष्ट प्रक्रिया तय करने सहित कई सुझाव दिए गए हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

क्या भाजपा के राज में अब नोटों का भी प्राइवेटाइजेशन हो जाएगा? अखिलेश 

लखनऊ। मुद्रा बनाने के लिए उपयोग की जाने लाली ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण और सप्लाई के लिए भारतीय...
उत्तर प्रदेश 
क्या भाजपा के राज में अब नोटों का भी प्राइवेटाइजेशन हो जाएगा? अखिलेश 

मानसिक तनाव में युवक ने जन्मदिन के दिन लगाई फांसी, परिजनों में शोक की लहर

इसी दौरान घर में कुछ कहासुनी हुई लखनऊ। चिनहट में 27 वर्षीय युवक ने अपने जन्मदिन पर फांसी लगाकर आत्महत्या...
उत्तर प्रदेश 
मानसिक तनाव में युवक ने जन्मदिन के दिन लगाई फांसी, परिजनों में शोक की लहर

साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को वापस कराई गई 10000 रु0 की धनराशि

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर अपराधों *घटना...
उत्तर प्रदेश 
साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को वापस कराई गई 10000 रु0 की धनराशि

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में अहम पहल

लखनऊ। एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। समय पर लगाया गया एचपीवी टीका इस कैंसर की रोकथाम का...
उत्तर प्रदेश 
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में अहम पहल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, पांच आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस प्रशासन में बदलाव करते हुए शुक्रवार को पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 