उत्तराखंड के श्रीनगर में बनेगा एलिवेटेड रोड

केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने एलिवेटेड रोड की जल्द डीपीआर बनाने के दिए निर्देश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • श्रीनगर वासियों व चारधाम के यात्रियों को मिलेगी जाम से राहत: धन सिंह रावत

देहरादून। पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर में एलिवेटेड रोड का निर्माण के लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड‍करी ने स्वीकृति दे दी है। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की पहल रंग लाई है। पंच पीपल से स्वीत तक एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। यह परियोजना श्रीनगर शहर के यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ-साथ पर्यटन और सामरिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गुरुवार को बताया कि नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस महत्वकांक्षी परियोजना के निर्माण को अंतिम स्वीकृति दे दी गई है। मंत्री रावत ने बताया कि उच्च स्तरीय बैठक में श्रीनगर में एलिवेटेड रोड का निर्माण को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसके फलस्वरूप केन्द्रीय मंत्री ने एलिवेटेड रोड़ परियोजना पर अंतिम निर्णय लेते हुये इसके निर्माण को हरी झंडी दे दी है।

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने रचा इतिहास, बने लंबे कार्यकाल के राज्यपाल ये खबर भी पढ़े : उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने रचा इतिहास, बने लंबे कार्यकाल के राज्यपाल

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने विभागीय अधिकारियों को एलिवेटेड रोड के शीघ्र ही इसकी डीपीआर बनाने केनिर्देश दिये। उन्होंने बताया कि अलकनंदा नदी के किनारे पंच पीपल से स्वीत तक 7.5 किलोमीटर एलिवेटेडि रोड का निर्माण किया जाएगा। इस एलिवेटेड रोड की कनेक्टिविटी रेलवे स्टेशन और श्रीनगर बाजर से की जाएगी, इसके अलावा रोड से एनआईटी श्रीनगर, एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर, गढ़वाल विश्वविद्यालय, राजकीय आईटीआई सहित कई प्रमुख संस्थान भी कनेक्ट होंगे। एलिवेटेड रोड बनने से जहां श्रीनगर शहर में यातायात दबाव कम होगा वहीं, चार धाम के यात्रियों को भी जाम से राहत मिलेगी।

मंत्री ने बताया कि ऐलिवेटेड कॉरिडोर पर्यटन एवं सामरिक आवश्यकताओं की दृष्टि से भी खास महत्वपूर्ण होगा। एलिवेटेड परियोजना को अंतिम स्वीकृत मिलने पर मंत्री धन सिंह रावत ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी का आभार जताया। साथ ही उन्होंने उन्हें सिद्धपीठ मां धारी देवी के दर्शन करने और चार धाम यात्रा पर आने का न्योता भी दिया। इस पर केन्द्रीय मंत्री ने अपनी सहर्ष सहमति दी है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गोरखपुर के प्रसिद्ध उद्यमी ओमप्रकाश जालान का निधन, मेंदाता अस्पताल में ली अंतिम सांस

गोरखपुर। गोरखपुर के प्रसिद्ध उद्यमी एवं समाजसेवी ओमप्रकाश जालान का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर के प्रसिद्ध उद्यमी ओमप्रकाश जालान का निधन, मेंदाता अस्पताल में ली अंतिम सांस

झांसी में ईडी का एक्शन : सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव और बिल्डर विजय सरावगी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार तड़के झांसी में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व गरौठा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
झांसी में ईडी का एक्शन : सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव और बिल्डर विजय सरावगी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी

'अगर माइलेज घटी तो कौन देगा मुआवजा?' E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने ऑटो कंपनियों को घेरा

केजरीवाल ने E20 पेट्रोल को लेकर 29 ऑटो कंपनियों से लिखित आश्वासन मांगा। दावा- 10% से ज्यादा माइलेज घटने या...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
'अगर माइलेज घटी तो कौन देगा मुआवजा?' E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने ऑटो कंपनियों को घेरा

जेपीएनआईसी बनाकर करोड़ों डकार गए अखिलेश: ओम प्रकाश राजभर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने राजधानी लखनऊ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जेपीएनआईसी बनाकर करोड़ों डकार गए अखिलेश: ओम प्रकाश राजभर

शिक्षा समाज की आधारशिला, इसके बगैर कुछ भी हो पाना संभव नहीं : योगी आदित्यनाथ

—1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के बैंक खातों में सीधे डीबीटी से की धनराशि हस्तांतरित
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शिक्षा समाज की आधारशिला, इसके बगैर कुछ भी हो पाना संभव नहीं : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश