अलर्ट! निहंग देहरादून आ रहे: मची खलबली

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

देहरादून : निहंगों के देहरादून पहुंचने की सूचना मिलते ही प्रेमनगर में अचानक हलचल बढ़ गई। देखते ही देखते पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। एहतियातन यातायात रोक दिया गया, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। माहौल को देखते हुए बाजारों में भी हड़कंप मच गया और कई दुकानों के शटर गिरने लगे।

अलर्ट.. निहंग देहरादून आ रहे हैं।  रात विकासनगर से कुछ निहंग सिख देहरादून के निकल पड़े तो खलबली मच गई। इनपुट मिला तो प्रेमनगर छावनी में बदल गया। देखते ही देखते बाजार बंद होने लगे। बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी प्रेमनगर में जमा हो गई। तुरंत यातायात भी रोक दिया गया। जिससे सड़कें जाम हो गई। रात करीब 12:30 बजे तक प्रेमनगर में यही स्थिति रही।

प्रधानमंत्री के 12 वर्ष: विकसित भारत के संकल्प को मिली नई गति : मंत्री सतपाल महाराज ये खबर भी पढ़े : प्रधानमंत्री के 12 वर्ष: विकसित भारत के संकल्प को मिली नई गति : मंत्री सतपाल महाराज

प्रेमनगर की सड़क पर पुलिस की गाड़ियो का सायरन गूंजने लगा। तुरंत ही प्रेमनगर में बैरिकेडिंग कर दी गई और छावनी में बदल दिया गया। चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। प्रेमनगर चौक पर किसी भी वाहन को न तो देहरादून आने दिया गया न ही विकासनगर की ओर जाने दिया गया। देखते ही देखते सड़कें जाम हो गई। मौके पर अफ़रा-तफरी का माहौल बन गया। हर किसी की निगाह प्रेमनगर से विकासनगर की ओर जाने वाले मार्ग पर डटी रही। पुलिस की वैन, दमकल के वाहनो समेत सुरक्षा के लिहाज से जिलेभर की फोर्स को बुलाया गया।

धमाके की साजिश, तेलंगाना के जुबेर ने दिए थे डेटोनेटर ये खबर भी पढ़े : धमाके की साजिश, तेलंगाना के जुबेर ने दिए थे डेटोनेटर


सड़कों पर आए प्रेमनगर के लोग, गिरने लगे दुकानों के शटर

महिला सशक्तिकरण पर जोर, ‘लखपति दीदी योजना’ में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश ये खबर भी पढ़े : महिला सशक्तिकरण पर जोर, ‘लखपति दीदी योजना’ में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश

प्रेमनगर में रात के समय जैसे ही पुलिस की गाड़ियां पहुंचने लगी तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत बेरिकेड किया तो फोर्स भी लगातार पहुंचने लगी। देखते ही देखते लोगो में भी हड़कंप मच गया और दुकानों के शटर गिरने लगे। सड़कों पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुटने लगी। आधी रात तक प्रेमनगर की सड़क पर यही स्थिति रही।

प्रेमनगर में जैसे ही पुलिस ने बेरिकेड कर वाहनों को रोका तो लंबा जाम लग गया। हर कोई स्थिति जानने का प्रयास करता रहा। लोग अपने वाहनों से आकर पूछने लगे कि क्या हुआ है। इसके बाद करीब डेढ़ से दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। इससे लोग काफी परेशान हुए।

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

''क्या पति को 4 शादी करने की इजाजत देंगी?

मुंबई:महाराष्ट्र विधानसभा में बहुविवाह पर बयान देकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) विधायक सना मलिक अपने ही गठबंधन में ही घिर...
विचार मित्र 
''क्या पति को 4 शादी करने की इजाजत देंगी?

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट, दंपती का आमना-सामना, वन विभाग ने शुरू की सर्चिंग

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल के चंदनपुरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह टाइगर की मौजूदगी से हड़कंप मच गया। मॉर्निंग...
मध्य प्रदेश 
भोपाल में टाइगर का मूवमेंट, दंपती का आमना-सामना, वन विभाग ने शुरू की सर्चिंग

लीची के फायदे और नुकसान, सेहत के लिए कब हो सकती है नुकसानदायक

लीची खाने के फायदे नुकसान : गर्मियों में दो ऐसे फल आते हैं जिनका पूरे साल इंतजार किया जाता है।...
लाइफस्टाइल 
लीची के फायदे और नुकसान, सेहत के लिए कब हो सकती है नुकसानदायक

महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफा

अयोध्या । रामनगरी अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दान में कथित चोरी के मामले की जांच के बीच श्रीराम...
उत्तर प्रदेश 
 महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफा

नशा तस्करों के खिलाफ फतेहाबाद में चला अभियान गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

फतेहाबाद । नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए टोहाना पुलिस ने भारी मात्रा में...
हरियाणा 
नशा तस्करों के खिलाफ फतेहाबाद में चला अभियान गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफा

अयोध्या । रामनगरी अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दान में कथित चोरी के मामले की जांच के बीच श्रीराम...
उत्तर प्रदेश 
 महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफा

मिर्जापुर : कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी

  मिर्जापुर । पड़री थाना क्षेत्र के कोहरा की देवरी गांव में शुक्रवार भोर में एक युवक का शव कमरे में...
उत्तर प्रदेश 
 मिर्जापुर : कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी

कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग, चालक की मौत; पांच झुलसे एसआरएन रेफर

कौशाम्बी।  जिले के थाना कोखराज क्षेत्र स्थित कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे एलपीजी से भरेप्रारंभिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग, चालक की मौत; पांच झुलसे एसआरएन रेफर

अरविंद केजरीवाल का सनातन रक्षक संघ ने किया विरोध, फूंका पुतला

अयोध्या ।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अयोध्या आगमन पर सनातन रक्षक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अरविंद केजरीवाल का सनातन रक्षक संघ ने किया विरोध, फूंका पुतला