फतेहाबाद जिला पर एसडीएम के औचक निरीक्षण में गैर-हाजिर कर्मचारियों को नोटिस

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

फतेहाबाद । सरकारी दफ्तरों में लेटलतीफी और काम में ढिलाई बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। शुक्रवार को रतिया के एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने लघु सचिवालय स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों का अचानक निरीक्षण किया। इस औचक कार्रवाई से पूरे सचिवालय परिसर में हडक़ंप मच गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड जांचा और कार्यालयों में चल रहे कामकाज का बारीकी से जायजा लिया। अपने निरीक्षण के दौरान एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने केवल हाजिरी ही नहीं चेक की, बल्कि कार्यालयों में रिकॉर्ड के रखरखाव, साफ-सफाई और आम जनता को दी जा रही सरकारी सेवाओं की स्थिति का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता के काम समय पर होने चाहिए और दफ्तरों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारी पूर्व अनुमति या छुट्टी के बिना अपनी सीट से नदारद मिले। इस लापरवाही पर कड़ा संज्ञान लेते हुए एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने संबंधित विभागाध्यक्षों को अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों को नियमानुसार तुरंत कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। एक निश्चित समयावधि तय कर उनसे इस लापरवाही पर लिखित में स्पष्टीकरण मांगा जाए। एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासन, समयबद्ध उपस्थिति और जनसेवा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करें। दफ्तरों में आने वाले आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही, अनावश्यक रूप से अनुपस्थित रहना और ढिलाई बरतना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

अयोध्या । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में...
उत्तर प्रदेश 
आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

''क्या पति को 4 शादी करने की इजाजत देंगी?

मुंबई:महाराष्ट्र विधानसभा में बहुविवाह पर बयान देकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) विधायक सना मलिक अपने ही गठबंधन में ही घिर...
विचार मित्र 
''क्या पति को 4 शादी करने की इजाजत देंगी?

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट, दंपती का आमना-सामना, वन विभाग ने शुरू की सर्चिंग

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल के चंदनपुरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह टाइगर की मौजूदगी से हड़कंप मच गया। मॉर्निंग...
मध्य प्रदेश 
भोपाल में टाइगर का मूवमेंट, दंपती का आमना-सामना, वन विभाग ने शुरू की सर्चिंग

लीची के फायदे और नुकसान, सेहत के लिए कब हो सकती है नुकसानदायक

लीची खाने के फायदे नुकसान : गर्मियों में दो ऐसे फल आते हैं जिनका पूरे साल इंतजार किया जाता है।...
लाइफस्टाइल 
लीची के फायदे और नुकसान, सेहत के लिए कब हो सकती है नुकसानदायक

उत्तर प्रदेश

आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

अयोध्या । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में...
उत्तर प्रदेश 
आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफा

अयोध्या । रामनगरी अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दान में कथित चोरी के मामले की जांच के बीच श्रीराम...
उत्तर प्रदेश 
 महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफा

मिर्जापुर : कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी

  मिर्जापुर । पड़री थाना क्षेत्र के कोहरा की देवरी गांव में शुक्रवार भोर में एक युवक का शव कमरे में...
उत्तर प्रदेश 
 मिर्जापुर : कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी