गोसाईगंज में युवक ने आम के पेड़ से लगाई फांसी, नशे की लत बताई जा रही वजह
लखनऊ। राजधानी के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार दोपहर करीब 3:18 बजे की बताई जा रही है, जब ग्राम बस्तियां निवासी जसकरन ने पुलिस को सूचना दी कि उसके दामाद कुलदीप (28) ने बेगरियामऊ स्थित एक आम के बाग में फांसी लगा ली है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कुलदीप रावत (28) ने आम के पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या की। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की, जिसमें बताया गया कि मृतक को नशे की लत थी, जो इस घटना का संभावित कारण हो सकता है।
ये खबर भी पढ़े : रानी दुर्गावती का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और पराक्रम का अमर प्रेरणास्रोत : संजय गुप्तापुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचायतनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल, पुलिस आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ये खबर भी पढ़े : अलीगंज कोचिंग अग्निकांड: 15 जिंदगियों का दर्द, एक मां का शोक और एक अफसर की बहादुरी की कहानी
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
