विरुद्ध आहार से बिगड़ सकता है शरीर का संतुलन, स्वस्थ रहने के लिए भोजन का सही चयन जरूरी

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2026 का शुभारंभ, डॉ. वंदना पाठक ने बताया संतुलित आहार का महत्व

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गलत खानपान से अजीर्ण, अपच और त्वचा संबंधी विकारों का खतरा

कानपुर। स्वस्थ आहार वही है जो व्यक्ति के शरीर, पाचन-अग्नि, देश, काल, सात्म्य, दोष और अवस्था के अनुकूल हो। गलत तरीके से या लंबे समय तक विरुद्ध आहार लेने से शरीर में दोषों का असंतुलन और आम का निर्माण हो सकता है, जिससे अजीर्ण, अपच, उदर व त्वचा संबंधी विकार समेत कई समस्याएं हो सकती हैं। यह बातें मंगलवार को राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्या डाॅ. वंदना पाठक ने कहीं।

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2026 का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. विनीता सिंह, संस्थान के निदेशक डाॅ. मुनीश रस्तोगी और एसोसिएट डीन प्रशासन डाॅ. दिग्विजय शर्मा मौजूद रहे।

ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने दिखाई तत्परता, घायल 4 वर्षीय बच्चे को समय पर मिला इलाज ये खबर भी पढ़े : ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने दिखाई तत्परता, घायल 4 वर्षीय बच्चे को समय पर मिला इलाज

मुख्य वक्ता डाॅ. विनीता सिंह ने संतुलित आहार में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज और आहार रेशे उचित मात्रा में लेने पर जोर दिया। उन्होंने घर के बने भोजन, बहुअनाज और विविध खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने दाल, पनीर, दूध, दही, मेवे, बीज, टोफू, राजमा, चना, अंडे, सोयाबीन और चिकन को प्रोटीन के अच्छे स्रोत बताया। उन्होंने पैकेटबंद खाद्य पदार्थ खरीदते समय अतिरिक्त चीनी, सोडियम और अस्वास्थ्यकर वसा की मात्रा जांचने की सलाह दी। साथ ही ‘हेल्पिंग हैंड’ के माध्यम से संतुलित आहार समझाया और सार्कोपीनिया में मांसपेशियों के द्रव्यमान एवं शक्ति में कमी की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन न्यूट्रीशन विभाग की सहायक आचार्या गरिमा दीक्षित ने किया। सहायक निदेशिका डाॅ. हिना वैश्य, सहायक निदेशक धीरज कुमार, डाॅ. अनामिका दीक्षित, आमिना जैदी, डाॅ. स्वाती अग्रवाल सहित शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

उतरौला,(बलरामपुर) 2 सितम्बर (तरुण मित्र) दिन मंगलवार शाम को -थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गुमड़ी जंगल स्थित गुमडेश्वर महादेव मंदिर के...
उत्तर प्रदेश 
गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

नेपाल बाढ़: भारत ने भेजी राहत की पांचवीं खेप, 11 सदस्यीय दल पहुंचा

काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के बचाव और राहत कार्यों में सहयोग के लिए भारत से...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल बाढ़: भारत ने भेजी राहत की पांचवीं खेप, 11 सदस्यीय दल पहुंचा

भाजपा ने पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भेजा कारण बताओ नोटिस

सीवान। भारतीय जनता पार्टी ने सीवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें कारण...
बिहार 
भाजपा ने पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भेजा कारण बताओ नोटिस

शिवपुरी को आज मिलेंगी दो बड़ी सौगात, सिंधिया करेंगे शुभारंभ

शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकासमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज मध्य प्रदेश के शिवपुरी को दो बड़ी सौगात देंगे। वे...
मध्य प्रदेश 
शिवपुरी को आज मिलेंगी दो बड़ी सौगात, सिंधिया करेंगे शुभारंभ

दीघा में खाद्य विभाग की छापेमारी, 12 होटल-रेस्तरां को नोटिस

मेदिनीपुर। राज्यव्यापी खाद्य सुरक्षा सप्ताह के पहले ही दिन मंगलवार को देर शाम तक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दीघा और जगन्नाथ...
पश्चिम बंगाल 
दीघा में खाद्य विभाग की छापेमारी, 12 होटल-रेस्तरां को नोटिस

उत्तर प्रदेश

गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

उतरौला,(बलरामपुर) 2 सितम्बर (तरुण मित्र) दिन मंगलवार शाम को -थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गुमड़ी जंगल स्थित गुमडेश्वर महादेव मंदिर के...
उत्तर प्रदेश 
गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ़्तार

नोएडा: रोजगार की तलाश में हरदोई से नोएडा आए प्रमोद कुमार (27) की मोबाइल चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या...
उत्तर प्रदेश 
मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ़्तार

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सितंबर के बाद फिर लगेगा टोल

लखनऊ। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर करीब एक महीने से मुफ्त सफर कर रहे वाहन चालकों को अब सितंबर के बाद टोल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सितंबर के बाद फिर लगेगा टोल