घर के बंद कमरे में मिला महिला का गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मथुरा। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के बाठी गांव में मंगलवार सुबह एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में गला कटा शव उसके ही घर के ऊपरी कमरे में बेड पर मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

मंगलवार दोपहर ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार महिला घर में अकेली थी। सुबह काफी देर तक जब घर का दरवाजा नहीं खुला, तो आसपास के पड़ोसियों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। जांच करने पर पता चला कि घर के सभी दरवाजे अंदर से बंद थे, यहाँ तक कि ऊपर वाले कमरे का मुख्य गेट भी भीतर से लॉक था।

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड ये खबर भी पढ़े : राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

इसी दौरान पड़ोसियों ने देखा कि कमरे का एक छोटा दरवाजा खुला हुआ है। पड़ोसी दूसरी छत के रास्ते से होकर अंदर पहुंचे, जहाँ का नजारा देखकर सब हैरान रह गए। महिला बेड पर मृत अवस्था में पड़ी थी, उसका गला कटा हुआ था और पूरे कमरे में खून फैला हुआ था। मृतका की पहचान बाठी गांव के जाटव मोहल्ला निवासी विजया पत्नी राजपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतका का पति राजपाल फरीदाबाद में नौकरी करता है। महिला के दो बेटे हैं, जिनमें से छोटा बेटा आगरा की एक निजी कंपनी में कार्यरत है।

वारदात की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर वरुण मिश्रा और थानाध्यक्ष जैंत सोनू कुमार भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है और हर संभव पहलू से इसकी गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के तथ्य सामने आने के बाद ही मौत के सही कारणों और घटना की सच्चाई का खुलासा हो सकेगा।-

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

संपादकीय: आंदोलन एक सीख अनेक, लोकतंत्र की मजबूती का बड़ा प्रमाण

भारतीय लोकतंत्र की गरिमा और मजबूती का सबसे बड़ा प्रमाण उसके आंदोलनों में छिपा है। चाहे स्वतंत्रता संग्राम हो या...
विचार मित्र 
संपादकीय: आंदोलन एक सीख अनेक, लोकतंत्र की मजबूती का बड़ा प्रमाण

शैक्षिक मूल्यों की मजबूती में प्रो0 गिरिजा शंकर का योगदान बहुमूल्य- एसडीएम

लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय लालगंज तहसील स्थित सभागार मे मंगलवार को बहुगुणा पीजी कालेज के हिन्दी विभागाध्यक्ष रहे प्रो0 गिरिजा शंकर...
उत्तर प्रदेश 
शैक्षिक मूल्यों की मजबूती में प्रो0 गिरिजा शंकर का योगदान बहुमूल्य- एसडीएम

प्रमोद ने पढ़ाया नये राज्यसभा सांसदों को विधायी कौशल का पाठ, बढ़ा प्रतापगढ़ का मान

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के अनुभव और वरिष्ठता के चलते संसदीय पटल पर प्रतापगढ़ के...