देवरिया में दहेज प्रताड़ना के बाद महिला की मौत, आरोपी पति पुलिस हिरासत में

पिता की तहरीर पर कार्रवाई, चलती गाड़ी से धक्का देने का आरोप; पुलिस मामले की जांच में जुटी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में खामपार थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना और महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आराेपित पति को हिरासत में लिया है।क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार ने गुरुवार काे बताया कि एक दिन पूर्व 26 अगस्त 2026 को संगीता देवी 30 वर्ष पतिनिखिल यादव गांव सवरेजी थाना खामपार के पिता की ओर से थाना खामपार में तहरीर दी गई। तहरीर में आरोप लगाया गया कि उनकी बेटी को उसके पति द्वारा दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था।

महिला के पिता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर पति ने उसे प्रताड़ित करने के साथ ही चलती गाड़ी से धक्का दे दिया। गाड़ी से गिरने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

लक्ष्मण टीला पर गंगाजल अर्पण करने वाली महिलाओं को परेशान का आरोप  ये खबर भी पढ़े : लक्ष्मण टीला पर गंगाजल अर्पण करने वाली महिलाओं को परेशान का आरोप

पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर के आधार पर मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति निखिल यादव को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े साक्ष्यों एवं तथ्यों को जुटाया जा रहा है।क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

केरल में सोने की दुकान से चोरी कर भागा युवक खड़गपुर में गिरफ्तार

खड़गपुर। केरल की एक सोने की दुकान से सोना चोरी कर ट्रेन से घर लौट रहे बर्धमान के एक युवक...
राष्ट्रीय 
केरल में सोने की दुकान से चोरी कर भागा युवक खड़गपुर में गिरफ्तार

राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 21% बारिश की कमी, गर्मी बढ़ी

जयपुर। राजस्थान में मानसून अब कमजोर चरण में पहुंच गया है। राज्य में अब तक सामान्य से 21 फीसदी कम...
राजस्थान 
राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 21% बारिश की कमी, गर्मी बढ़ी

PM मोदी ने रक्षाबंधन और विश्व संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों को रक्षा बंधन और विश्व संस्कृति दिवस की शुभकामनाएं दीं। उनके एक्स...
राष्ट्रीय 
PM मोदी ने रक्षाबंधन और विश्व संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं दीं

उदंती पहुंचा पैसिफिक गोल्डन प्लोवर, तय किया 13 हजार किमी सफर

धमतरी। हजारों किलोमीटर की लंबी मौसमी यात्रा कर प्रवासी पक्षी पैसिफिक गोल्डन प्लोवर उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व पहुंचा है। दक्षिण उदंती...
छत्तीसगढ़ 
उदंती पहुंचा पैसिफिक गोल्डन प्लोवर, तय किया 13 हजार किमी सफर

पश्चिम बंगाल में वज्रपात के साथ बारिश के आसार, कई जिलों में चेतावनी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में शुक्रवार रक्षाबंधन के दिन अधिकांश जिलों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में वज्रपात के साथ बारिश के आसार, कई जिलों में चेतावनी

उत्तर प्रदेश

जब भगवान अपने भक्त के अनुरोध पर उसके चौकीदार बने-- धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे

प्रतापगढ़। रामानुज आश्रम रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई बहुत-बहुत मंगल कामनाएं 28 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाए।...
उत्तर प्रदेश 
जब भगवान अपने भक्त के अनुरोध पर उसके चौकीदार बने-- धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे

देवरिया : मुठभेड़ में पुलिस पर गोली चलाने वाला शातिर बदमाश घायल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में सदर कोतवाली पुलिस ने बेलड़ाड़ मोड़ के पास बीते रात को चेकिंग के दौरान...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया : मुठभेड़ में पुलिस पर गोली चलाने वाला शातिर बदमाश घायल

मेरठ में कार की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, दो घायल

मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे -34 रजपुरा पेट्रोल पंप के सामने दौड़ लगाकर लौटे दसवीं कक्षा के छात्र अभिषेक और उसके दो...
उत्तर प्रदेश 
मेरठ में कार की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, दो घायल

आगरा: तेज रफ्तार ईको की टक्कर में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना मलपुरा के गांव लालऊ पुल के पास बृहस्पतिवार रात को एक ईको गाड़ी...
उत्तर प्रदेश 
आगरा: तेज रफ्तार ईको की टक्कर में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत