"सिंदूर भरकर बनाया पत्नी, फिर बना दी सौदे की वस्तु! गर्भपात के बाद मांगे 10 लाख, वीडियो वायरल करने की धमकी"

गोरखपुर में युवती का आरोप—शादी का झांसा देकर किया शोषण, कोर्ट मैरिज के बाद भी नहीं अपनाया; युवक समेत चार पर मुकदमा दर्ज

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शादी का झांसा देकर युवती के साथ कथित तौर पर शारीरिक शोषण करने, दहेज की मांग करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवक समेत उसके माता-पिता और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि आरोपी युवक ने युवती को शादी का भरोसा दिलाकर अपने प्रेम जाल में फंसाया। पीड़िता का कहना है कि वर्ष 2024 में आरोपी उसे एक मंदिर ले गया, जहां उसकी मांग में सिंदूर भरकर विवाह का विश्वास दिलाया। इसके बाद उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार दबाव बनाता रहा।
पीड़िता के अनुसार बाद में कोर्ट मैरिज भी हुई, लेकिन इसके बावजूद आरोपी उसे अपने घर नहीं ले गया। इस बीच वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि युवक ने उस पर दबाव डालकर गर्भपात करा दिया।
जब युवती ने आरोपी के परिवार से उसे साथ रखने की बात कही तो परिवार के लोगों ने कथित रूप से 10 लाख रुपये दहेज की मांग रख दी। मांग पूरी न होने पर उसे अपमानित किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।
स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। इसके बाद शाहपुर थाना पुलिस ने आरोपी युवक, उसकी मां, पिता और भाई के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

महुआ शराब की गंध ने हाथी को बस्ती में खींचा! घर में मचाई तबाही; बुजुर्ग की ली जान

घटना के बाद वन विभाग ने संभाली कमान, क्षेत्र में हाई अलर्ट बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत...
उत्तर प्रदेश 
महुआ शराब की गंध ने हाथी को बस्ती में खींचा! घर में मचाई तबाही; बुजुर्ग की ली जान

लक्सर विधानसभा से भाजपा को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता प्रमोद खारी ने दिया इस्तीफा 

राजनीतिक गलियारों में घटना को पुराने मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में भारतीय जनता...
उत्तराखंड 
लक्सर विधानसभा से भाजपा को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता प्रमोद खारी ने दिया इस्तीफा 

पीएम मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने के बचाव पर एडिटर्स गिल्ड ने MEA को घेरा, कहा- 'ऐसी सतही दलीलें न दें'

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने का बचाव करने वाले विदेश मंत्रालय (MEA) के एक अधिकारी...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने के बचाव पर एडिटर्स गिल्ड ने MEA को घेरा, कहा- 'ऐसी सतही दलीलें न दें'

बहराइच में तेंदुए का आतंक! घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग को बनाया शिकार

पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने का दिया आश्वासन  बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच में तेंदुए का आतंक! घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग को बनाया शिकार

हाथों में हथकड़ी, कमर में रस्सी... बांधकर आरोपी को सरेआम बाजार में घुमाया

पत्नी ने एसएसपी से लगाई गुहार पति के साथ मारपीट और 60 हजार रुपये छीनने के भी आरोप पूर्वी सिंहभूम।...
झारखंड 
हाथों में हथकड़ी, कमर में रस्सी... बांधकर आरोपी को सरेआम बाजार में घुमाया

उत्तर प्रदेश

महुआ शराब की गंध ने हाथी को बस्ती में खींचा! घर में मचाई तबाही; बुजुर्ग की ली जान

घटना के बाद वन विभाग ने संभाली कमान, क्षेत्र में हाई अलर्ट बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत...
उत्तर प्रदेश 
महुआ शराब की गंध ने हाथी को बस्ती में खींचा! घर में मचाई तबाही; बुजुर्ग की ली जान

बहराइच में तेंदुए का आतंक! घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग को बनाया शिकार

पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने का दिया आश्वासन  बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच में तेंदुए का आतंक! घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग को बनाया शिकार

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, प्रशासन ने बैठाई जांच

घटना का वीडियो वायरल होने पर प्रशासन ने मामले की जांच के दिए आदेश बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले...
उत्तर प्रदेश 
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, प्रशासन ने बैठाई जांच

डीएम की जांच में बड़ा खुलासा, 36 आईजीआरएस शिकायतों का किया फर्जी निस्तारण

36 शिकायतों का बिना सही कारण बताए नगर निगम ने किया निस्तारण लखनऊ। डीएम की तरफ से कराई गई जांच...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की जांच में बड़ा खुलासा, 36 आईजीआरएस शिकायतों का किया फर्जी निस्तारण