शादी की खुशियां मातम में बदलीं: घर लौटते समय भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन समेत पांच की मौत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मऊ । मऊ के दोहरीघाट क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसने एक परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर कुसुम्हा बशारतपुर के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में जा रहे ट्रेलर से भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान गोरखपुर के खोराबार निवासी विनय श्रीवास्तव (60), उनकी पत्नी अर्चना श्रीवास्तव (58) और बेटे कृतार्थ श्रीवास्तव (27) के रूप में हुई है। इनके साथ वाहन चला रहे गया निवासी चालक पुरुषोत्तम (47) और दूसरा चालक नितीश (46) भी हादसे का शिकार हो गए। परिवार अपनी बेटी की शादी संपन्न कर झारखंड के रांची से वापस लौट रहा था।

पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने अस्पताल पहुंचकर जाना भूपेंद्र गौड़ का हाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना ये खबर भी पढ़े : पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने अस्पताल पहुंचकर जाना भूपेंद्र गौड़ का हाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

रात करीब 2:30 बजे जैसे ही स्कार्पियो कुसुम्हा बशारतपुर के पास पहुंची, चालक को झपकी आ गई। तेज रफ्तार वाहन अचानक अनियंत्रित हुआ और डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में घुस गया, जहां सामने से आ रहे ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और सभी लोग अंदर ही फंस गए।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म मंडल कार्यशाला संपन्न ये खबर भी पढ़े : पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म मंडल कार्यशाला संपन्न

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद करीब ढाई घंटे में वाहन को काटकर सभी शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिस घर में कुछ घंटे पहले शादी की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

खुशियों की पाठशाला में ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी का आयोजन    ये खबर भी पढ़े : खुशियों की पाठशाला में ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी का आयोजन  

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

लोक चौपाल में जीवंत हुई कबीर की लोकचेतना, कबीर की प्रासंगिकता पर की चर्चा

लखनऊ। संत कबीर जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा प्रियदर्शिनी कॉलोनी स्थित विधायक कार्यालय...
उत्तर प्रदेश 
लोक चौपाल में जीवंत हुई कबीर की लोकचेतना, कबीर की प्रासंगिकता पर  की चर्चा

राम मंदिर चंदा घोटाले में ऊपर से नीचे तक 'चंदा चोर पार्टी' के लोग:  संजय सिंह

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को नई दिल्ली में आयोजित प्रेस...
उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चंदा घोटाले में ऊपर से नीचे तक 'चंदा चोर पार्टी' के लोग:  संजय सिंह

अहम हुए ब्राह्मण मतदाता, रस्साकसी तेज, सपा करेगी ब्राह्मण सम्मेलन

देवरिया में पूर्व सांसद के घर पहुंचे सीएम
उत्तर प्रदेश 
अहम हुए ब्राह्मण मतदाता, रस्साकसी तेज, सपा करेगी ब्राह्मण सम्मेलन

कैंसर संस्थान एक ऐतिहासिक मानवीय पहल की हुई शुरुआत

लखनऊ। कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान एक ऐतिहासिक मानवीय पहल की शुरुआत हुई,जब ‘अपनी थाली’ कार्यक्रम के तहत भर्ती...