पीएम मोदी के जन्मदिन पर विवेक मौर्य ने थामा जरूरतमंद राजभर परिवार का हाथ

पिता की मौत से रुकी ध्रुव राजभर के आजीवन पढ़ाई का उठाया जिम्मा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अम्बेडकर नगर।भाजपा जिला उपाध्यक्ष व नारायण फाउंडेशन के संरक्षक  विवेक मौर्य ने फिर एक बार मानवता की मिसाल पेश की है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर विवेक मौर्य ने जरूरतमंद राजभर परिवार का हाथ थामा और पिता की मौत से रुकी ध्रुव राजभर के आजीवन पढ़ाई का जिम्मा उठाया। 

विगत दिनों अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के मरुई ताजपुर निवासी बद्रीनाथ राजभर की पैरालिसिस अटैक के चलते निधन हो गया था।  बद्री राजभर मुंबई में कमाते थे जिस से परिवार का खर्च चलता था। मृतक के पीछे पत्नी और 10 वर्षीय बालक ध्रुव है। परिवार में किसी कमाने वाले के ना होने के चलते कक्षा 5 में पढ़ने वाले ध्रुव राजभर की पढ़ाई छूट गई। यह बात नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य को पता चलने पर उन्होंने पीड़ित परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और बच्चे ध्रुव से बात करते हुए पढ़ाई के बारे में उसकी लगन को देखते हुए आजीवन उनकी पढ़ाई का खर्च उठाने का भरोसा दिया। विवेक मौर्य ने परिवार की तुरंत आर्थिक सहायता करते हुए ध्रुव के स्कूल ड्रेस व पठन सामग्री हेतु भी मदद की व निकट के स्कूल में एडमिशन की व्यवस्था की। विवेक मौर्य ने हाल ही में  सिझौली निवासी राकेश प्रजापति के निधन पर  बिटिया नंदिनी प्रजापति के अंदर पढ़ाई की ललक देखकर विवेक मौर्य ने भाई होने के धर्म का पालन करते हुए आजीवन नंदिनी के पढ़ाई का खर्चा उठाने का जिम्मा लिया था और उसके अगले ही दिन बिटिया का सैनिक स्कूल में ही एडमिशन और साल भर की फीस जमा करवा दी। विवेक मौर्य ने बिटिया को भरोसा दिया कि धनाभाव के चलते कभी उसकी पढ़ाई में कोई अड़चन नहीं आएगी और वो जब तक पढ़ना चाहे एक भाई के रूप में वो सदा उसके साथ खड़े मिलेंगे। 

घर में जबरन घुसकर जानलेवा हमला करने वाले दोषी को 10 साल की सजा ये खबर भी पढ़े : घर में जबरन घुसकर जानलेवा हमला करने वाले दोषी को 10 साल की सजा

नारायण फाउंडेशन के संरक्षक  विवेक मौर्य द्वारा अकबरपुर में समय समय पर सामाजिक कार्य किए जाते रहे हैं उसी क्रम में पूर्व में विवेक मौर्य जी द्वारा ज़िला मुख्यालय अकबरपुर में ग़रीब बहनों के लिए वृहद् सर्वजातीय सामूहिक विवाह आयोजन कराया गया जिसमें 21 बहनों की पूरे विधि विधान से शादी करा कर उन्हें दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाले सामान व ज़ेवर उपहार स्वरूप भेंट किए गये। इसके अतिरिक्त नारायण फ़ाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य द्वारा अपने स्वयं के प्रयासों से 90 से ज़्यादा बहन बेटियों की शादी में  गृहउपयोगी वस्तुएँ तथा अन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध करा कर अपने भाई धर्म का निर्वहन किया। 
नारायण फ़ाउंडेशन उत्तर प्रदेश में जनसेवा के क्षेत्र में अग्रणी ग़ैर सरकारी संस्थान है जो मुख्यतः शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण व सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। अम्बेडकर में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के आयोजन पर नारायण फाउंडेशन द्वारा बाहरी जिलों से आए परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क रुकने, खाने तथा परीक्षा केंद्र तक पहुँचाने की व्यवस्था की प्रदेश भर में चर्चा होती है। 

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर ज़िले में नारायण फ़ाउंडेशन के कार्यों को वहाँ की जनता का भरपूर आशीर्वाद व सराहना मिल रही है। अवगत कराया गया कि नारायण फ़ाउंडेशन का प्लास्टिक मुक्त अभियान अंबेडकरनगर बहुत ही चर्चित अभियान है जिसके अन्तर्गत पूरे अम्बेडकरनगर ज़िले में 25000 जूट बैग बाँटे जा रहे हैं। विगत दिनों भीषण गर्मी के समय विभिन्न स्थानों पर सड़कों के किनारे फल-सब्ज़ी विक्रेताओं, मोची, व अन्य ज़रूरतमंदों को धूप से बचाव के लिए बड़े साइज़ के 1100 छातों का वितरण किया गया था।  प्राथमिक स्तर पर किसी भी छात्र को पठन सामग्री की कमी ना हो, उसकी शिक्षा में बाधा ना हो, अति ग़रीब बेटियों की शादियों में कोई अड़चन ना आए, क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े नारायण फ़ाउंडेशन इसके लिए कृतसंकल्पित है। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान