घर में जबरन घुसकर जानलेवा हमला करने वाले दोषी को 10 साल की सजा

औरैया: जानलेवा हमले में दोषी को 10 वर्ष का कारावास, अर्थदंड भी लगा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • अछल्दा थाना क्षेत्र का दो साल पुराना मामला, 27 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी विनय प्रकाश सिंह ने अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला धुंधे इटैली में दो वर्ष पूर्व रात में घर के अंदर सो रहे युवक पर जान से मारने की नीयत सेे प्राण घातक चोटें पहुंचाने के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है। कोर्ट ने दोषी पर 27 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।

इस मामले की अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे एडीजीसी अरविंद राजपूत ने बताया कि अछल्दा थाना में वादी जनवेद ने रिपोर्ट लिखाई कि सात जुलाई 2024 की रात लगभग दो बजे वह घर के अंदर सो रहा था। बगल में बने घर में उसका बड़ा भाई जितेंद्र अपने बच्चों के साथ सो रहा था। तभी रात में अवनीश पुत्र मेहरबान सिंह यादव घर में घुस आया तथा सो रहे जितेंद्र पर फावड़े व डंडे से वार करने लगा।

अवस्कुलर नेक्रोसिस से पीड़ित मरीज का बलरामपुर अस्पताल में हुआ इलाज ये खबर भी पढ़े : अवस्कुलर नेक्रोसिस से पीड़ित मरीज का बलरामपुर अस्पताल में हुआ इलाज

जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर वादी की नींद खुल गई तो उसने जितेंद्र को मरणासन्न हालत में पड़ा पाया। उसे गंभीर हालत में सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने वादी की रिपोर्ट पर प्राण घातक हमले का नामजद मुकदमा पंजीकृत किया। साथ ही पुलिस ने विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया।

यह मुकदमा अपर सत्र न्यायालय एफटीसी -02 में चला व शनिवार को इसका निर्णय सुनाया गया। इसके पूर्व अभियाूजन की ओर से एडीजीसी अरविंद राजपूत ने रात में घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के दोषी को कठोर दंड देने की बहस की। वहीं बचाव पक्ष ने उसे गरीब बताते हुए रहम की मांग की। दोनों पक्षकारों को सुनने के बाद एडीजे विनय प्रकाश सिंह ने प्राण घातक हमले के दोषी नगला धुंधे इटैली निवासी अवनीश को 10 वर्ष के कठोर कारावास व 27 हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। सजा पाए दोषी पहले से ही जिला काराकार इटावा में निरुद्ध है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान