मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में जनपद फिरोजाबाद के थाना टूण्डला पुलिस टीम ने शुक्रवार देर रात एक शातिर अभियुक्त जाहिद उर्फ डीपर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि 11 मार्च को थाना टूण्डला क्षेत्रान्तर्गत एनएच-19 स्थित पारस कोल्ड स्टोर के पास ग्रे कलर की अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक युवक से मोबाइल फोन छीन लिया। युवक के पिता ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया। घटना के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया।

हत्या मामले में एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल ये खबर भी पढ़े : हत्या मामले में एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

उन्होंने बताया कि थाना टूंडला प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ शुक्रवार देर रात क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त बन्ना रोड, एफएच मेडिकल कॉलेज के पास किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो एक संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने खुद को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ की गयी जबावी फायरिंग में अभियुक्त के पैर गोली लग गयी। अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। 

घायल अभियुक्त की पहचान जाहिद उर्फ डीपर, निवासी जाटवपुरी थाना रसूलपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में गिरफ्तार शुदा अभियुक्त ने 11 मार्च को हुई मोबाइल लूट की घटना को अपने साथी असलम के साथ कारित करना स्वीकार किया है। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं।सीओ ने बताया कि घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास है। उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में करीब 17 मुकदमे दर्ज है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कानपुर: अपने आंचल में गौरवशाली अतीत समेटे है लाल इमली

2013-14 में उत्पादन पूरी तरह बंद होने के बाद मशीनें हैं खामोश
उत्तर प्रदेश 
कानपुर: अपने आंचल में गौरवशाली अतीत समेटे है लाल इमली

सहारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का किया भव्य स्वागत

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को सड़क मार्ग से एक दिवसीए दौरे पर सहारनपुर पहुंचे।...
उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का किया भव्य स्वागत

दूसरी संतान बालिका होने पर रामकली को मिला छह हजार रुपये का लाभ

एमसीबी। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जनकल्याणकारी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाय) गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं...
छत्तीसगढ़ 
दूसरी संतान बालिका होने पर रामकली को मिला छह हजार रुपये का लाभ

उत्तर प्रदेश

कानपुर: अपने आंचल में गौरवशाली अतीत समेटे है लाल इमली

2013-14 में उत्पादन पूरी तरह बंद होने के बाद मशीनें हैं खामोश
उत्तर प्रदेश 
कानपुर: अपने आंचल में गौरवशाली अतीत समेटे है लाल इमली

सहारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का किया भव्य स्वागत

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को सड़क मार्ग से एक दिवसीए दौरे पर सहारनपुर पहुंचे।...
उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का किया भव्य स्वागत

नशे में धुत पिता ने 15 वर्षीय बेटे की बेरहमी से की पिटाई, मौत

पुलिस ने गठित की टीम औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र के पूर्वा सोमवंशी गांव में...
उत्तर प्रदेश 
नशे में धुत पिता ने 15 वर्षीय बेटे की बेरहमी से की पिटाई, मौत

गंगा स्वच्छता का संदेश: गंगाजल से भरे ड्रम में दी गणेश जी को विदाई

प्रयागराज। गणेश उत्सव के दौरान गंगा को प्रदूषण से बचाने का अनूठा संदेश दिया गया। भरद्वाजपुरम स्थित आनंद अखाड़े में...
उत्तर प्रदेश 
गंगा स्वच्छता का संदेश: गंगाजल से भरे ड्रम में दी गणेश जी को विदाई