वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग खतरनाक

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने लिया भाग

वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग खतरनाक

लखनऊ। स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिवस पर पीएमओ द्वारा युवा दिवस अटल बिहारी बाजपेई नगर निगम डिग्री कॉलेज में मनाया।  जिसमें पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में जिला युवा कल्याण अधिकारी के सहयोग से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र संगठन के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूतपूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा थे। इस कार्यक्रम में ट्रैफिक की तरफ से वीसिष्ठ अतिथि उप निरीक्षक यातायात टीपी लाइन रीडर विकास सिंह संगठन के पदाधिकारी संतोष कुमार भारती और प्राचार्य सुभाष पाण्डेय  कोऑर्डिनेटर डॉ उपेन्दर कुमार और छात्र एवं छात्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रुप में ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क के सेफ्टी मैनेजर सुमित मिश्रा ने सायकिल, दो पहिया तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सावधानियों के बारे में जानकारी दी। सड़क चिन्ह, ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करना, हेल्मेट का सही उपयोग, दो पहिया वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखने और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने के प्रति जागरूक किया।
 
कार्यक्रम में लगभग 250 छात्रों ने भाग लिया। दूसरी तरफ नेहरू युवा केन्द्र संगठन के द्वारा ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क में छात्र छात्राओं के लिए के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि उप निरीक्षक यातायात काकोरी  राहुल वर्मा और उप निरीक्षक यातायात टीपी लाइन रीडर विकास सिंह संगठन के पदाधिकारी संतोष कुमार भारती और लगभग 20 स्कूल के कोआॅर्डिनेटर और छात्र एवं छात्रा उपस्थित थे ।
 
कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रुप में ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क के सेफ्टी मैनेजर सुमित मिश्रा ने साइकिल, दो पहिया तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सावधानियों के बारे में जानकारी दी। नेहरू युवा केन्द्र संगठन के द्वारा एस आर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट, सीतापुर रोड, लखनऊ के छात्र छात्राओं के लिए के लिए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में स्वामी को माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया।  जिसमें राज्य सभा सांसद बाबू राम निषाद, पूर्व मंत्री कुमार अशोक पाण्डे, दुर्गेश त्रिपाठी- राष्ट्रीय अध्यक्ष एकल अभियान, पियूष चौहान- वायस चेयरमैन एस आर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट, विकास सिंह- जिला युवा अधिकारी, लखनऊ तथा मारुति सुजुकी के रोड सेफ्टी कार्डिनेटर सैय्यद एहतेशाम शामिल हुए। 
 
 
Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

मोहर्रम, कावड़ यात्रा एवं अन्य त्यौहार पर प्रशासन की नजर मोहर्रम, कावड़ यात्रा एवं अन्य त्यौहार पर प्रशासन की नजर
    * बैठक करते डीएम एसपी व अन्य ‎आगामी त्यौहारों/पर्वों पर साम्प्रदायिक  सद्भाव, शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत
मोहर्रम, कावड़ यात्रा एवं अन्य त्यौहार पर प्रशासन की नजर
श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में मिली हार पर तस्कीन अहमद ने कहा-हमने दबाव में आकर गलत फैसले लिए
विंबलडन 2025: अल्कराज़ ने क्वालिफायर ऑली टार्वेट को हराया, तीसरे दौर में बनाई जगह
भारत-घाना संबंधों को मिली नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया
आज से भोपाल में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा, पहले निकलेगी भव्य कलश यात्रा
राडुकानु ने पूर्व चैंपियन वोंद्रोशोवा को हराया, तीसरे दौर में सबालेंका से होगी भिड़ंत