आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांगों को लेकर संघ ने सौंपा ज्ञापन
समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
रामनाथ सिंह
लखनऊ/बिजनौर। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 4 मई को शाम 6 बजे बिजनौर आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी ने निदेशक, बाल विकास पुष्टाहार हर्षिता माथुर को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए मांग पत्र सौंपा । इस दौरान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कार्यकत्रियों की समस्याओं से विस्तार से अवगत कराया और उनके हित में ठोस निर्णय लेने की मांग की। निदेशक द्वारा भी सहानुभूतिपूर्वक समस्याओं पर विचार करने का आश्वासन दिया गया।
प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ नेता राजेश्वरी राठी, बबीता चौधरी, निशा और अमरेश सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने उप निदेशक अनुपमा सैंडल से मुलाकात कर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रमोशन संबंधी जानकारी ली। संघ की ओर से कहा गया कि वर्षों से सेवाएं दे रही कार्यकत्रियों को विभागीय पदोन्नति दी जानी चाहिए, जिससे उनका मनोबल बढ़े।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ की अध्यक्ष राधा रानी पांडे ने किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां वर्षों से न्यूनतम मानदेय पर लगातार सेवाएं दे रही हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। उन्होंने मांग उठाई कि कार्यकत्रियों को नियमितीकरण, मानदेय वृद्धि, समय पर भुगतान तथा सेवा सुरक्षा जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएं।
ये खबर भी पढ़े : फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने बच्चे को जिंदगी की दो बूंद पिला कर की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआतसंघ पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन आगामी दिनों में प्रदेश स्तर पर व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभाग जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राहत प्रदान करेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
