रुपये के लेनदेन को लेकर दो युवकों ने दोस्त को मारा चाकू, उपचार के दौरान मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नोएडा। थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी में रविवार शाम दोस्तों द्वारा रुपये के लेनदेन के विवाद को लेकर एक युवक की चाकू मारकर घायल करने के मामले मे सोमवार को दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी है। थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि जनपद मैनपुरी के कछुपुरा समशेर गांव निवासी दीपक नोएडा की चोटपुर कॉलोनी में रहता था।

IPS अधिकारी की मां की मौत का रहस्य गहराया, जेवर गायब होने पर उठे सवाल ये खबर भी पढ़े : IPS अधिकारी की मां की मौत का रहस्य गहराया, जेवर गायब होने पर उठे सवाल

उनके मुताबिक दीपक ने अपने दोस्त अमन और पीयूष से कुछ रकम ली थी। इसी बात को लेकर दीपक का दोनों दोस्तों से विवाद चल रहा था। दीपक रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे चोटपुर में ज्ञान दीप स्कूल के पास खड़ा था।

इसी बीच दोनों दोस्त वहां पर पहुंचे। दीपक से कहासुनी करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों दोस्तों ने मिलकर दीपक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू पेट में लगने से दीपक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया।

लोगों को आता देखकर आरोपित मौके से भाग खड़े हुए। परिजनों ने दीपक को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। सोमवार की रात को उपचार के दौरान दीपक की मौत हो गई।

पुलिस ने घटना के संबंध में रविवार को ही घायल की मां रमन देवी की लिखित शिकायत पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस का कहना है कि केस को हत्या की धारा में तरमीम करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

असम में बाढ़ का असर बरकरार, 5 जिलों के 31 हजार लोग प्रभावित

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से पांच जिलों के 147 गांवों के 31918 नागरिक अभी भी प्रभावित हैं। नदियों का जलस्तर...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का असर बरकरार, 5 जिलों के 31 हजार लोग प्रभावित

MP में भारी बारिश का अलर्ट, रीवा-बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय है। पूर्वी हिस्से में बने स्ट्रॉन्ग सिस्टम के असर से रीवा और बालाघाट...
मध्य प्रदेश 
MP में भारी बारिश का अलर्ट, रीवा-बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट जारी

अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में अत्यधिक वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कक्षा एक से...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

यूपी में तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गरज चमक के साथ तेज बारिश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा

संत रविदास जयंती पर आज समरसता अभियान का होगा शुभारंभ

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंगलवार को संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर...
मध्य प्रदेश 
संत रविदास जयंती पर आज समरसता अभियान का होगा शुभारंभ

उत्तर प्रदेश

अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में अत्यधिक वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कक्षा एक से...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

यूपी में तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गरज चमक के साथ तेज बारिश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा

बारिश और जलभराव के चलते प्रयागराज के सभी स्कूलों में घोषित हुआ अवकाश

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मंगलवार भोर से हो रही बारिश एवं जलभराव के चलते बारहवीं तक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बारिश और जलभराव के चलते प्रयागराज के सभी स्कूलों में घोषित हुआ अवकाश

जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद “एक उड़ान” ने  मनाई हरियाली तीज

फिरोजाबाद, जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद ने हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया     जॉइंट्स ग्रुपकार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद “एक उड़ान” ने  मनाई हरियाली तीज