सड़क के किनारे घायल अवस्था में मिले दो युवकों की इलाज के दौरान मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर रोड स्थित बाईपास पर सड़क के किनारे घायल अवस्था में मिले दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शवाें काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाल रवि कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि अनिकेत सिंह (22) और सुजल सिंह (23) रोशनी मजरे कोरारी गिरधरशाह के रहने वाले थे। यह दोनों युवक बाइक से एक निमंत्रण में हथकिला गए थे। रविवार रात 8:30 बजे वापस अपने घर लाैट रहे थे।

वे दाेनाें संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क के किनारे घायल अवस्था में पाए गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलाें काे इलाज के लिए जिला अस्पताल गौरीगंज ले गये, जहां पर इलाज के दौरान अनिकेत की मौत हो गई।

फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी ये खबर भी पढ़े : फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

सुजल को गंभीर अवस्था में परिजन लखनऊ लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। अनिकेत अपने घर का इकलौता संतान था, जिसकी मृत्यु के बाद परिजन सदमे में है।

कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने पंचायत नामा भरते हुए शवाें काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली । भारत के नौवें राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है।...
राष्ट्रीय  राज्य 
पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड सदस्य मलेशिया से डिपोर्ट

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस को अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मिली है। काउंटर इंटेलिजेंस विंग के ओवरसीज फ्यूजिटिव...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड सदस्य मलेशिया से डिपोर्ट

यूएई ने ईरान से रोका व्यापार , होर्मुज पर बढ़ा तनाव

अबूधाबी/वाशिंगटन। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद बड़ा कदम उठाया है। यूएई ने आज...
अंतर्राष्ट्रीय 
यूएई ने ईरान से रोका व्यापार , होर्मुज पर बढ़ा तनाव

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई

रांची। झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ राज्य सरकार ने अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई की है। सीआईडी...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई

तुलसीदास जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। 'श्रीरामचरितमानस' के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने...
राष्ट्रीय  राज्य 
तुलसीदास जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश

ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों को क्लीन चिट मिलने का किया स्वागत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

AI आधारित निगरानी और त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम मजबूत करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

गाजियाबाद। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के गायन में कथित तौर पर बाधा डालने के...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना की पुलिस टीम ने मंगलवार को माफिया अतीक अहमद के...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क