सम्पर्क क्रांति ट्रेन में लूट करने वाले वांछित दो अभियुक्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

थाना जीआरपी रामपुर व आरपीएफ पुलिस टीम ने लूट के रुपयों,तमंचा,खोखा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाली सम्पर्क क्रांति ट्रेन में 15 अप्रैल 2026 को ट्रेन यात्रा के दौरान रुद्रपुर और बिलासपुर स्टेशन के बीच दो यात्रियों रितिक मण्डल पुत्र अनिल मण्डल निवासी ग्राम जाफरपुर थाना दिनेशपुर जिला उधमसिंह नगर उत्तराखंड और साहिब सिंह से ढाई लाख रुपये और व मोबाइल लूट लिये गए थे।दिन दहाड़े ट्रेन में लूट की घटना से हड़कंप मच गया था।जिस पर थाना जीआरपी रामपुर में सम्बंधित धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी।लूट की घटना का खुलासा करते हुए अब तक 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था और वांछित अभियुक्तों की तलाश में जीआरपी पुलिस टीमें जुटी थी।जिसमें बृहस्पतिवार को पुलिस टीम द्वारा दो अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ उत्तर प्रदेश श्रीप्रकाश डी,पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ रामकृष्ण भारद्वाज के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक रेलवे मुरादाबाद आशुतोष शुक्ला द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे मुरादाबाद अनिल कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण व ईश्वर चंद थाना प्रभारी जीआरपी रामपुर के नेतृत्व में घटना के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित की गई थी।
जिसमें 19 अप्रैल 2026 को गौरव पुत्र बिल्लूराम निवासी ग्राम रम्पुरा थाना रुद्रपुर जिला उधमसिंह नगर,गुरुदेव उर्फ डेविड पुत्र चरन सिंह निवासी ग्राम ढयूडी थाना नानकमत्ता जिला ऊधमसिंह नगर,भारत पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम रम्पुरा थाना रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर,मिश्रा सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी ग्राम वार्ड नं0-6 कस्बा व थाना नानकमत्ता जिला ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।गिरफ्तार चारों व्यक्तियों से कुल 1,38,500 रुपये बरामद किए गए थे।गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना जीआरपी रामपुर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।इसके अलावा 24 अप्रैल 2026 को वांछित 2 अभियुक्तों नीतिन सैनी पुत्र नरेश सैनी निवासी वसुन्धरा कॉलोनी गली न0-2 जिला उधमसिंह नगर उत्तराखंड,वंश पुत्र राहुल निवासी वार्ड नं0.6 रम्पुरा थाना रूद्रपुर जिला उधमसिंह नगर उत्तराखंड को उपरोक्त मुक़दमे में से लूटे गए रुपयों में से हिस्से में आये 24,300 रुपये व एक तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।इसके अलावा 13 मई 2026 को वांछित अभियुक्त अक्षय सागर पुत्र सूरजपाल निवासी निकट महालक्ष्मी एनक्लेव जिला उधमसिंह नगर उत्तराखंड को लूट के हिस्से में आये 5,500 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया था।इस तरह कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर इनके पास से कुल 1,68,300 रुपये बरामद किये जा चुके थे और बाकी वांछित अभियुक्तों की पुलिस टीम तलाश कर रही थी।


जिसमें बृहस्पतिवार 14 अप्रैल को थाना अध्यक्ष जीआरपी रामपुर ईश्वरचंद के नेतृत्व में थाना जीआरपी रामपुर पुलिस व आरपीएफ पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से मुखबिर की सूचना पर रामपुर रेलवे स्टेशन माल गोदाम यार्ड में मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त रणवीर सिंह हाल निवासी थाना कोतवाली रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई कार्यवाही में अभियुक्त बुद्ध सिंह उपरोक्त गोली लगने से घायल हो गया।जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया तथा मौके से एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूटे गए रुपयों में से 4,700 रुपये व एक तमंचा खोखा व घायल अभियुक्त बुद्ध सिंह के कब्जे से एक तमंचा एक कारतूस,खोखा और लूटे गए रुपयों में से 18,400 रुपये बरामद हुए।मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जीआरपी रामपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

निरीक्षण में बंद मिले आंगनबाड़ी केन्द्रों पर करें कार्रवाई   ये खबर भी पढ़े : निरीक्षण में बंद मिले आंगनबाड़ी केन्द्रों पर करें कार्रवाई 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की हेरोइन के साथ चार आरोपी दबोचे गए

मीरजापुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विंध्याचल पुलिस ने शुक्रवार देर रात 20...
उत्तर प्रदेश 
विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की हेरोइन के साथ चार आरोपी दबोचे गए

पी. वी. सिंधु जापान ओपन 2026 के फाइनल में, चेन यूफेई चोट के कारण सेमीफाइनल से हटीं

टोक्यो। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान ओपन 2026 के फाइनल में...
खेल 
पी. वी. सिंधु जापान ओपन 2026 के फाइनल में, चेन यूफेई चोट के कारण सेमीफाइनल से हटीं

मध्य प्रदेश के 44 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, डिंडौरी-उमरिया में भारी वर्षा की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। आज शनिवार को भोपाल और इंदौर समेत...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश के 44 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, डिंडौरी-उमरिया में भारी वर्षा की संभावना

शिवपुरीः नरवर किले की 400 साल पुरानी तोप चोरी मामले में गार्डों की झूठी कहानी बेनकाब

शिवपुरी। मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के ऐतिहासिक नरवर किले से 16वीं शताब्दी की करीब 3,500 किलोग्राम वजनी दुर्लभ तोप...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
शिवपुरीः नरवर किले की 400 साल पुरानी तोप चोरी मामले में गार्डों की झूठी कहानी बेनकाब

जामुड़िया की स्टील फैक्ट्री में फर्नेस ब्लास्ट, चार श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

पश्चिम बर्दवान। पश्चिम बर्दवान जिले के जामुड़िया इंडस्ट्रियल एरिया के शेखपुर स्थित कैलस्टार स्पंज लिमिटेड में शुक्रवार रात करीब साढ़े...
पश्चिम बंगाल 
जामुड़िया की स्टील फैक्ट्री में फर्नेस ब्लास्ट, चार श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

उत्तर प्रदेश

विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की हेरोइन के साथ चार आरोपी दबोचे गए

मीरजापुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विंध्याचल पुलिस ने शुक्रवार देर रात 20...
उत्तर प्रदेश 
विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की हेरोइन के साथ चार आरोपी दबोचे गए

मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

पनकी धाम रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राष्ट्र को समर्पित

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित पनकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पनकी धाम रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राष्ट्र को समर्पित

संभावित बाढ़-2026: डीएम ने दिए सख्त निर्देश, बोले- 'जीरो कैजुअल्टी' के साथ हों तैयारियां

बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संभावित बाढ़-2026 की तैयारियों को लेकर आपदा प्रबंधन की...
उत्तर प्रदेश 
संभावित बाढ़-2026: डीएम ने दिए सख्त निर्देश, बोले- 'जीरो कैजुअल्टी' के साथ हों तैयारियां