चेन स्नेचिंग के दो वांछित आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक को लगी गोली

मीरजापुर में पुलिस पर फायरिंग के बाद दो वांछित आरोपी पकड़े गए, तमंचे और छीनी गई चेन बरामद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में कटरा पुलिस ने चेन स्नेचिंग के मामले में वांछित दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। दोनों के कब्जे से दो तमंचे, तीन कारतूस, एक खोखा और छीनी गई चेन का टुकड़ा बरामद हुआ। घटना में प्रयुक्त बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह के अनुसार, गुरुवार रात जान्हवी तिराहे पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। दोनों बाइक की रफ्तार बढ़ाकर दूधनाथ तिराहा होते हुए नटवा की ओर भागने लगे। घेराबंदी किए जाने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। दूसरे आरोपी को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया।

मुख्य राजस्व अधिकारी ने नगर पंचायत भानपुर का किया औचक निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : मुख्य राजस्व अधिकारी ने नगर पंचायत भानपुर का किया औचक निरीक्षण

घायल आरोपी की पहचान सोनभद्र के कर्मा थाना क्षेत्र के खुटहनियां निवासी सद्दाम उर्फ लखेन्दर (34) के रूप में हुई। उसके पास से तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस और पीली धातु की चेन बरामद हुई। दूसरे आरोपी की पहचान भदोही के औराई थाना क्षेत्र निवासी फिरोज आलम (30) के रूप में हुई। उसके पास से तमंचा और दो जिंदा कारतूस मिले। घायल सद्दाम को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई।

पूछताछ में आरोपियों ने एक सितंबर को नटवा तिराहे के पास बाइक सवार बुजुर्ग महिला के गले से चेन छीनने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक बरामद चेन का टुकड़ा उसी घटना से संबंधित है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पाठक, मंडी समिति चौकी प्रभारी महेंद्र पटेल और मुकेरी बाजार चौकी प्रभारी लल्लन यादव समेत पुलिस टीम शामिल रही।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ट्रंप ने UN में गिनाईं उपलब्धियां, ईरान पर सैन्य कार्रवाई का बचाव

न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन की शुरुआत अमेरिकी घरेलू उपलब्धियों को...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप ने UN में गिनाईं उपलब्धियां, ईरान पर सैन्य कार्रवाई का बचाव

तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम की गई जान

मीरजापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर चौकी अंतर्गत वाराणसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगा नहर पुल के पास मंगलवार शाम तेज...
उत्तर प्रदेश 
तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम की गई जान

20 लाख के चेकडैम की खुली पोल, छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा

बलरामपुर।बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सिलफिली में करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनाया...
छत्तीसगढ़ 
20 लाख के चेकडैम की खुली पोल, छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा

अंधविश्वास में ग्राम प्रधान की हत्या, आरोपी धर्मा पहाड़िया गिरफ्तार

पाकुड़। जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कूट्टा गांव में अंधविश्वास में एक युवक ने ग्राम प्रधान की निर्मम...
झारखंड 
अंधविश्वास में ग्राम प्रधान की हत्या, आरोपी धर्मा पहाड़िया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम की गई जान

मीरजापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर चौकी अंतर्गत वाराणसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगा नहर पुल के पास मंगलवार शाम तेज...
उत्तर प्रदेश 
तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम की गई जान

सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में बहुउद्देशीय सेवा शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का होगा आयोजन

प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना ने बताया है कि जनपद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 22...
उत्तर प्रदेश 
सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में बहुउद्देशीय सेवा शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का होगा आयोजन

UP ट्रेड शो: देश-विदेश के निवेशक और खरीदार आएगें आमने-सामने

लखनऊ। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की भागीदारी के माध्यम से प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
UP ट्रेड शो: देश-विदेश के निवेशक और खरीदार आएगें आमने-सामने