सोन नदी में डूबने से दो छात्रों की मौत
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र में स्थित सोना नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से रविवार काे दो छात्रों की मौत हो गई है। दाेनाें छात्र अपने एक दाेस्त के साथ नदी नहाने गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार बरवाडीह गांव निवासी 18 वर्षीय विमलेश कुमार पुत्र अशोक पासवान और 19 वर्षीय अवनीश कुमार पुत्र सिकन्दर दोनों इंटर के छात्र थे। दोनों प्रतिदिन कोन में ट्यूशन पढ़ने आते थे। रविवार को भी ट्यूशन पढ़ने के बाद वह दोनों अपने मित्र धीरज के साथ स्कूटी पर सवार होकर 10.30 बजे चांचीकला पुल पार कर रानीडीह स्थिति सोन नदी नहाने पहुंच गए।
ये खबर भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर PAC मुख्यालय में ध्वजारोहण, उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मी सम्मानितनहाने के दाैरान विमलेश व अवनीश गहरे पानी में डूब गये। दोनों मित्रों को पानी में डूबता देख धीरज ने चिल्ला लाेगाें काे बुलाया। आसपास के लोग एकत्र हाे गए और किसी तरह दोनों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोन ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
