निर्माणाधीन हाईवे के गड्ढे में डूबे दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत, गांव में मातम

- बारिश के पानी से भरा था पिलर का गड्ढा, केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने जताया शोक

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में चील्ह थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव में मंगलवार देर शाम दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन हाईवे के लिए खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हाईवे की पुलिया पर पिलर निर्माण के लिए गहरा गड्ढा खोदा गया था, जिसमें लगातार बारिश के कारण पानी भर गया था। इसी गड्ढे में हरसिंहपुर गांव निवासी सुरेश यादव का सात वर्षीय किशन और कडेदीन यादव के छह वर्षीय सत्यम डूब गए। दोनों आपस में चचेरे भाई थे। काफी तलाश के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मानवता की मिसाल: ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से बची अधिवक्ता की जान ये खबर भी पढ़े : मानवता की मिसाल: ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से बची अधिवक्ता की जान

थानाध्यक्ष चील्ह वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि हरसिंहपुर गांव में दो बालकों के पानी से भरे गड्ढे में डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। दोनों बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अनुप्रिया पटेल ने जताया शोक, प्रतिनिधिमंडल पहुंचा गांव

केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने दोनों बच्चों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उनके निर्देश पर अपना दल (एस) का प्रतिनिधिमंडल दुर्गेश पटेल के नेतृत्व में आधी रात हरसिंहपुर पहुंचा और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में केंद्रीय राज्यमंत्री और पूरा अपना दल (एस) परिवार पीड़ितों के साथ खड़ा है। साथ ही प्रशासन से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान में मानसून सक्रिय, 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भरतपुर, बीकानेर और जयपुर संभाग सहित प्रदेश के कई...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून सक्रिय, 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी

रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी पिकअप, चालक को बचाया सुरक्षित

शिमला। रोहडू उपमण्डल में एक पिकअप के पब्बर नदी में गिर जाने का मामला सामने आया है। हादसे में वाहन...
हिमाचल 
रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी पिकअप, चालक को बचाया सुरक्षित

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में तेजी, निफ्टी पर बना दबाव

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती घंटे के दौरान मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। आज...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में तेजी, निफ्टी पर बना दबाव

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में गिरावट का रुख नजर आ रहा...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं

जनता दर्शन के बाद 77 बच्चों को बाल सेवा योजना, 14 बालिकाओं का स्कूल में हुआ दाखिला

देवरिया। जनता दर्शन में मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला कल्याण विभाग ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों...
उत्तर प्रदेश 

जौनपुर: सई नदी में युवती के कूदने की आशंका, पुल पर साइकिल मिलने से हड़कंप

जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित सिकरारा थाना क्षेत्र में बरगुदर पुल से बुधवार सुबह सई नदी में 19 वर्षीय युवती...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  जौनपुर: सई नदी में युवती के कूदने की आशंका, पुल पर साइकिल मिलने से हड़कंप

चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे सपा विधायक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष आज फिर समाजवादी पार्टी के विधायक धरने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे सपा विधायक

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रा पूरी तरह प्रतिबंधित

बागपत। श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को लेकर बागपत पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रा पूरी तरह प्रतिबंधित