अमेठी: मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अमेठी। अमेठी जिले के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आरएल ढाबा के सामने ग्राम पंडित का पुरवा की सीमा के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में लगी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई जिसमें एक बाइक पर सवार आसाराम (35) निवासी पूरे अमृतलाल पंडित का पुरवा ग्राम मुबारकपुर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी तथा गौतम (40) पुत्र राम भरोसे उम्र सवार थे।

बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत ये खबर भी पढ़े : बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

हादसे में दोनों की मृत्यु हो गई। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल का चालक विनय उर्फ बबलू पुत्र वीरू निवासी डोमडीह थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी तथा उसके साथ बैठा दुर्गेश पुत्र सूरज लाल निवासी पूरे मिश्रण मजरे बड़ौली थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जगदीशपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने शुक्रवार की रात्रि में बताया कि घायल विनय की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया है।

कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद होने पर पंजीकृत अभियोग में प्रकाश में आये 02 अभियुक्त गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद होने पर पंजीकृत अभियोग में प्रकाश में आये 02 अभियुक्त गिरफ्तार

दोनों मृतकों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर में रखवाए गए हैं। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का रविवार को शाहबाद में भव्य आगमन ये खबर भी पढ़े :  शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का रविवार को शाहबाद में भव्य आगमन

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

40 साल का तजुर्बा भी हार गया मौत से, कोबरा के डसने के बाद सांप समेत अस्पताल पहुंचे सपेरे की मौत

गोण्डा के ‘सांपों के मसीहा’ राम लखन ने आखिरी सांस तक निभाया फर्ज :-बोले थे- ‘इसे छोड़ देता तो किसी...
उत्तर प्रदेश 
40 साल का तजुर्बा भी हार गया मौत से, कोबरा के डसने के बाद सांप समेत अस्पताल पहुंचे सपेरे की मौत