फर्जी दस्तावेजों से 25 लाख का बैंक लोन हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू), उत्तर प्रदेश ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक से 25 लाख रुपये का ऋण लेकर हड़पने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर षड्यंत्रपूर्वक महिला की संपत्ति के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर इलाहाबाद बैंक की कैसरबाग शाखा से सीसी लिमिट लोन लेने और उसकी अदायगी न करने का आरोप है।

ईओडब्ल्यू के अनुसार, वर्ष 2018 में आरोपियों ने वादिनी मंजू देवी की जानकारी के बिना उनकी संपत्ति के मूल बैनामे का दुरुपयोग करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार किए और इलाहाबाद बैंक की कैसरबाग शाखा से 25 लाख रुपये का सीसी लिमिट लोन स्वीकृत करा लिया। इसके बाद लोन की रकम हड़प ली गई और बैंक का भुगतान नहीं किया गया।

महिलाओं से चेन लूटने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा ये खबर भी पढ़े : महिलाओं से चेन लूटने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

इस संबंध में थाना बछरावां, जनपद रायबरेली में वर्ष 2020 में धोखाधड़ी, जालसाजी और कूटरचना समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर मामले की विवेचना ईओडब्ल्यू को सौंपी गई।

लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल  ये खबर भी पढ़े : लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल 

जांच के दौरान ईओडब्ल्यू ने पाया कि अरविंद सिंह और मोहम्मद सलीम इस पूरे प्रकरण में शामिल थे। दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420, 467, 468, 471 और 120बी के तहत आरोप सिद्ध पाए गए। गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों आरोपी लगातार फरार चल रहे थे।

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

ईओडब्ल्यू की टीम ने लगातार निगरानी और सूचना संकलन के बाद अरविंद सिंह को आलमबाग क्षेत्र से तथा मोहम्मद सलीम को ठाकुरगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

ईओडब्ल्यू अधिकारियों का कहना है कि आर्थिक अपराधों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में सुधार

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान निचले स्तर से रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में सुधार

जम्मू-कश्मीर से लौट रहे लखनऊ के परिवार की स्कॉर्पियो गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, तीन की मौत, आठ घायल

संभल/लखनऊ। जम्मू-कश्मीर घूमकर लखनऊ लौट रहे एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब उनकी स्कॉर्पियो गंगा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जम्मू-कश्मीर से लौट रहे लखनऊ के परिवार की स्कॉर्पियो गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, तीन की मौत, आठ घायल

अमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार प्रभावित, वैश्विक बाजारों में गिरावट का दबाव

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार गिरावट के...
कारोबार 
अमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार प्रभावित, वैश्विक बाजारों में गिरावट का दबाव

विश्व कप 2026 पर बयान, फीफा अध्यक्ष इन्फैन्टिनो ने टिकट कीमतों का किया बचाव

मेक्सिको सिटी।फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो ने विश्व कप 2026 के टिकटों की ऊंची कीमतों का बचाव करते हुए कहा...
खेल 
विश्व कप 2026 पर बयान, फीफा अध्यक्ष इन्फैन्टिनो ने टिकट कीमतों का किया बचाव

सआदतगंज थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी बाल अपचारी गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी की राजधानी के सआदतगंज थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की कथित घटना सामने आने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सआदतगंज थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी बाल अपचारी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

जम्मू-कश्मीर से लौट रहे लखनऊ के परिवार की स्कॉर्पियो गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, तीन की मौत, आठ घायल

संभल/लखनऊ। जम्मू-कश्मीर घूमकर लखनऊ लौट रहे एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब उनकी स्कॉर्पियो गंगा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जम्मू-कश्मीर से लौट रहे लखनऊ के परिवार की स्कॉर्पियो गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, तीन की मौत, आठ घायल

सआदतगंज थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी बाल अपचारी गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी की राजधानी के सआदतगंज थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की कथित घटना सामने आने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सआदतगंज थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी बाल अपचारी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों से 25 लाख का बैंक लोन हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू), उत्तर प्रदेश ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक से 25 लाख रुपये का ऋण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 फर्जी दस्तावेजों से 25 लाख का बैंक लोन हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ पुलिस का ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान, 434 चालान और 117 वाहन सीज

लखनऊ। राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस का ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान, 434 चालान और 117 वाहन सीज