हिमाचल सरकार ने ऑटोमैटिक वृद्धि का रखा प्रस्ताव , हर दो साल बढ़ेगा परमिट शुल्क

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बस, ट्रक और अन्य व्यावसायिक वाहन चलाने वालों को जल्द अधिक शुल्क चुकाना पड़ सकता है। राज्य सरकार ने विभिन्न श्रेणियों के व्यावसायिक वाहनों के परमिट शुल्क में बढ़ोतरी की तैयारी शुरू कर दी है।

परिवहन विभाग ने हिमाचल प्रदेश मोटर यान नियम, 1999 में संशोधन का मसौदा जारी कर दिया है और इस पर आम लोगों, वाहन संचालकों तथा संबंधित संगठनों से 30 दिनों के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं।

प्रस्तावित संशोधन के तहत बसों के नियमित परमिट के लिए आवेदन शुल्क बढ़ाकर 1,500 रुपये करने का प्रस्ताव है, जबकि अस्थायी परमिट के लिए 750 रुपये शुल्क देना होगा।

धर्मशाला : नगर निगम पालमपुर में कांग्रेस ने भाजपा को दे दी पटखनी ये खबर भी पढ़े : धर्मशाला : नगर निगम पालमपुर में कांग्रेस ने भाजपा को दे दी पटखनी

इसी तरह अन्य मंजिली गाड़ियों और निजी सेवा वाहनों के लिए नियमित परमिट शुल्क 1,000 रुपये और अस्थायी परमिट शुल्क 500 रुपये प्रस्तावित किया गया है। परिवहन विभाग का मानना है कि मौजूदा समय की जरूरतों को देखते हुए शुल्क ढांचे में बदलाव जरूरी है।

मालवाहक वाहनों के लिए भी नई शुल्क दरें तय की गई हैं। हल्के मालवाहक वाहनों के नियमित परमिट के लिए 200 रुपये और अस्थायी परमिट के लिए 100 रुपये शुल्क प्रस्तावित है।

सेब बागीचों में छिपी अफीम खेती का खुलासा, एनडीपीएस केस दर्ज ये खबर भी पढ़े : सेब बागीचों में छिपी अफीम खेती का खुलासा, एनडीपीएस केस दर्ज

वहीं मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों के लिए नियमित तथा अस्थायी दोनों प्रकार के परमिट पर 100-100 रुपये शुल्क रखा गया है। मोटर कैब, ऑटो रिक्शा और मैक्सी कैब के लिए शुल्क में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है और इसे 50 रुपये ही प्रस्तावित रखा गया है।

मसौदा नियमों में एक नया प्रावधान भी जोड़ा गया है, जिसके तहत संशोधित शुल्क दरों में हर दो वर्ष बाद स्वतः 10 प्रतिशत की वृद्धि होगी। बढ़ी हुई राशि को निकटतम 10 रुपये तक राउंड ऑफ किया जाएगा।

 विश्व पर्यावरण दिवस में साइगलू की स्नेहा को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार, पाठशाला पर हुई सम्मानित ये खबर भी पढ़े :  विश्व पर्यावरण दिवस में साइगलू की स्नेहा को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार, पाठशाला पर हुई सम्मानित

यानी एक बार नियम लागू होने के बाद परमिट शुल्क समय-समय पर अपने आप बढ़ता रहेगा और इसके लिए अलग से संशोधन की आवश्यकता नहीं होगी।

सरकार ने अभी इस प्रस्ताव को अंतिम रूप नहीं दिया है। अधिसूचना जारी होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर आम नागरिक, वाहन मालिक, परिवहन कारोबारी और संगठन अपने सुझाव या आपत्तियां अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन) को भेज सकते हैं। प्राप्त सुझावों और आपत्तियों पर विचार करने के बाद ही सरकार अंतिम फैसला लेगी।

परिवहन विभाग का कहना है कि संशोधित नियमों के तहत परमिट या परमिट के प्रतिहस्ताक्षर के लिए आवेदन करते समय भुगतान का प्रमाण देना अनिवार्य होगा। आवेदक को नकद रसीद, ऑनलाइन भुगतान रसीद या ट्रेजरी चालान जमा करना होगा।

शुल्क प्राप्त होने पर क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण निर्धारित प्रारूप में रसीद भी जारी करेगा। विभाग का दावा है कि इससे परमिट प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनेगी, हालांकि परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों की नजर अब इस बात पर है कि जनता से मिलने वाली प्रतिक्रियाओं के बाद सरकार अंतिम रूप से क्या फैसला लेती है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पुलिस अधीक्षक ने किया फेरबदल, 5 निरीक्षक व 2 उपनिरीक्षकों के तबादले

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने...
उत्तर प्रदेश 
 पुलिस अधीक्षक ने किया फेरबदल, 5 निरीक्षक व 2 उपनिरीक्षकों के तबादले

घरेलू सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, सोना और चांदी की घटी चमक....

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त गिरावट का रुख बना हुआ है। भाव में...
कारोबार 
 घरेलू सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, सोना और चांदी की घटी चमक....

तुलसीघाट पर गंगा स्नान बना काल, मीरजापुर के युवक की डूबने से मौत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित तुलसीघाट पर गुरुवार अलसुबह गंगा स्नान के दौरान एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तुलसीघाट पर गंगा स्नान बना काल, मीरजापुर के युवक की डूबने से मौत

मणिपुर में छह नागा नागरिकों की हत्या के बाद तनाव, सरकार ने की शांति की अपील

इंफाल। मणिपुर में छह लापता नागा लोगों के शव मिलने के बाद राज्य में तनाव बढ़ गया है। अलग-अलग संगठनों,...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में छह नागा नागरिकों की हत्या के बाद तनाव, सरकार ने की शांति की अपील

गदयाना में जल जीवन मिशन पर जन चौपाल आयोजित

ललितपुर। विकास खंड बार के ग्राम गदयाना में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा के लिए...
उत्तर प्रदेश 
गदयाना में जल जीवन मिशन पर जन चौपाल आयोजित

उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक ने किया फेरबदल, 5 निरीक्षक व 2 उपनिरीक्षकों के तबादले

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने...
उत्तर प्रदेश 
 पुलिस अधीक्षक ने किया फेरबदल, 5 निरीक्षक व 2 उपनिरीक्षकों के तबादले

तुलसीघाट पर गंगा स्नान बना काल, मीरजापुर के युवक की डूबने से मौत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित तुलसीघाट पर गुरुवार अलसुबह गंगा स्नान के दौरान एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तुलसीघाट पर गंगा स्नान बना काल, मीरजापुर के युवक की डूबने से मौत

गदयाना में जल जीवन मिशन पर जन चौपाल आयोजित

ललितपुर। विकास खंड बार के ग्राम गदयाना में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा के लिए...
उत्तर प्रदेश 
गदयाना में जल जीवन मिशन पर जन चौपाल आयोजित

दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार-ट्रैक्टर की टक्कर में पुलिस अधिकारी की मौत

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तैनात पुलिस निरीक्षक की सडक दुर्घटना में मौत हो गई।मृतक निरीक्षक मुरादाबाद से...
उत्तर प्रदेश 
दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार-ट्रैक्टर की टक्कर में पुलिस अधिकारी की मौत