भारी बारिश की वजह सेस्कूल कॉलेज कोचिंग इंस्टिट्यूट बंद  के आदेश जारी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नागपुर :नागपुर में आज दोपहर से मूसलाधार बारिश हो रही है, मौसम विभाग ने 29 और 30 तारीख को भी नागपुर के साथ-साथ विदर्भ में अलर्ट जारी किया है। नागपुर के एलर्ट को देखते हुए नागपुर के जिलाधिकारी ने स्कूल, कॉलेज, कोचिंग इंस्टीट्यूट्स  की कल बारिश की वजह से छुट्टी की घोषणा की है। महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मूसलाधार बारिश के कारण गडचिरोली जिले के भी सभी स्कूल और कॉलेजों को 29 जुलाई को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी ने आदेश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी केआदेश के अनुसार जिले की सभी आंगनवाड़ी, सरकारी एवं निजी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय, जिला परिषद स्कूल, नगर परिषद स्कूल, अनुदानित एवं गैर-अनुदानित विद्यालय, आश्रम स्कूल, सभी महाविद्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) तथा अन्य व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान इस अवकाश के दायरे में शामिल रहेंगे।

एससीईआरटी कार्यालय के बाहर सहायक शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने दिया धरना ये खबर भी पढ़े : एससीईआरटी कार्यालय के बाहर सहायक शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने दिया धरना

मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, 29 जुलाई को विदर्भ, 30 जुलाई को  पश्चिमी विदर्भ, खानदेश, उत्तरी मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों और कोंकण में तेज बारिश हो सकती है है। 31 जुलाई को खानदेश के कुछ हिस्सों के साथ-साथ मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना है। 30 से 31 जुलाई के बीच मुंबई और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में बारिश बढ़ने की संभावना है। खासकर रायगढ़, ठाणे और पालघर जिलों में 30 जुलाई को बारिश की तेज़ी ज़्यादा होने की संभावना है।

बारिश का रेड अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग के नागपुर क्षेत्रीय केंद्र द्वारा गडचिरोली जिले के लिए 29 जुलाई 2026 को रेड अलर्ट तथा 30 जुलाई 2026 को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने जिले में मूसलाधार से अति मूसलाधार वर्षा की संभावना जताई है।

संभावित भारी बारिश के मद्देनजर वैनगंगा, गोदावरी, प्राणहिता, बांडिया और इंद्रावती जैसी प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ने तथा नालों में बाढ़ आने की आशंका को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अविश्यांत पंडा ने बुधवार, 29 जुलाई 2026 को पूरे गडचिरोली जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी ने लोगों से की है अपील
जिलाधिकारी ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से परहेज करें। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 तथा अन्य लागू कानूनों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

मप्र: गुरु पूर्णिमा पर 'महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व', 102 मेधावी छात्रों को मिलेगी ₹1 लाख की छात्रवृत्ति

भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कारों और राष्ट्रनिर्माण के मूल्यों से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से...
मध्य प्रदेश 
मप्र: गुरु पूर्णिमा पर 'महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व', 102 मेधावी छात्रों को मिलेगी ₹1 लाख की छात्रवृत्ति

भोपाल: गूंजेगा बाघ संरक्षण का संदेश, अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे कई अहम घोषणाएं

भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आज (बुधवार को) भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल...
मध्य प्रदेश 
भोपाल: गूंजेगा बाघ संरक्षण का संदेश, अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे कई अहम घोषणाएं

अलवर: स्कूल टेम्पो से गिरकर एलकेजी छात्र की दर्दनाक मौत, वाहन की लापरवाही पर फूटा गुस्सा

राजस्थान: राजस्थान के अलवर जिले के रैणी क्षेत्र में स्कूल वाहन की कथित लापरवाही ने एक मासूम छात्र की जान...
राजस्थान 
अलवर: स्कूल टेम्पो से गिरकर एलकेजी छात्र की दर्दनाक मौत, वाहन की लापरवाही पर फूटा गुस्सा

बदायूं: सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की दूसरी फेसबुक पोस्ट से फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा

बदायूं। समाजवादी पार्टी के नेता मोतशाम सिद्दीकी ने एक बार फिर फेसबुक पोस्ट के जरिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की दूसरी फेसबुक पोस्ट से फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा

राष्ट्रमंडल खेल: हरजिंदर कौर ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक

ग्लासगो।भारतीय भारोत्तोलक हरजिंदर कौर ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को महिलाओं के 69 किलोग्राम भार...
खेल 
राष्ट्रमंडल खेल: हरजिंदर कौर ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक

उत्तर प्रदेश

बदायूं: सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की दूसरी फेसबुक पोस्ट से फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा

बदायूं। समाजवादी पार्टी के नेता मोतशाम सिद्दीकी ने एक बार फिर फेसबुक पोस्ट के जरिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की दूसरी फेसबुक पोस्ट से फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

नगर निगम की नई व्यवस्था से बढ़ी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाने आये लोगो की मुश्किलें

फिरोजाबाद, नगर निगम के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र अनुभाग में पूरे स्टाफ के एक साथ स्थानांतरण के बाद प्रमाण...
उत्तर प्रदेश 
नगर निगम की नई व्यवस्था से बढ़ी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाने आये लोगो की मुश्किलें