सआदतगंज थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी बाल अपचारी गिरफ्तार

पड़ोस के रहने वाले किशोर ने घटना को दिया अंजाम

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। यूपी की राजधानी के सआदतगंज थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की कथित घटना सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है, जबकि आरोपी बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि मौलानगरी गेट नंबर-1 क्षेत्र में रहने वाली एक 9 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पीड़िता तथा उसके परिजनों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले 16 वर्षीय किशोर पर घटना को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता के बयान और अन्य तथ्यों को संकलित किया तथा नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

सीतापुर में रक्षा भूमि पर बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना को रक्षा मंत्री की मंजूरी ये खबर भी पढ़े : सीतापुर में रक्षा भूमि पर बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना को रक्षा मंत्री की मंजूरी

पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही मामले की गहन विवेचना करते हुए सभी उपलब्ध साक्ष्य और परिस्थितिजन्य तथ्यों को एकत्र किया जा रहा है।थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह सुबह तीन बजे की घटना है। पड़ोसी किशोरी घर में घुसकर घटना को दिया अंजाम। 

प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों व स्थलों को संरक्षित घोषित करने के लिए अधिसूचना जारी ये खबर भी पढ़े : प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों व स्थलों को संरक्षित घोषित करने के लिए अधिसूचना जारी

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सरकार की स्कूल और उच्च शिक्षा के लिए अलग-अलग मंत्री बनाकर कई लक्ष्यों को साधने की कोशिश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते...
पश्चिम बंगाल 
सरकार की स्कूल और उच्च शिक्षा के लिए अलग-अलग मंत्री बनाकर कई लक्ष्यों को साधने की कोशिश

हांसी : जिम संचालक की सुबह सवेरे गोली मारकर हत्या, युवती भी घायल

हांसी। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित फव्वारा चौक के समीप गुरुवार सुबह युवाओं को जिम करवा रहे जिम संचालक पर ताबड़तोड़ गोलियां...
राज्य  हरियाणा 
हांसी : जिम संचालक की सुबह सवेरे गोली मारकर हत्या, युवती भी घायल

सीबीआई ने गणेश बालासो काले को थाईलैंड से किया प्रत्यर्पित

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को साइबर धोखाधड़ी के मामले में वांछित भगोड़े गणेश बालासो काले को थाईलैंड से...
राष्ट्रीय  राज्य 
सीबीआई ने गणेश बालासो काले को थाईलैंड से किया प्रत्यर्पित

तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को गुरुवार को एक और राजनीतिक झटका लगा जब पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक...
राष्ट्रीय  राज्य 
तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा

कृषि मानव जीवन की आधारशिला, किसानों की मेहनत से देश का पोषण : पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने गुरुवार को कृषि और किसानों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि खेती...
राष्ट्रीय  राज्य 
कृषि मानव जीवन की आधारशिला, किसानों की मेहनत से देश का पोषण : पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़, पीलीभीत के दो बदमाश घायल; एक आरक्षी को भी लगी गोली

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित थाना सिंधौली क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और लूट के दो आरोपितों के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़, पीलीभीत के दो बदमाश घायल; एक आरक्षी को भी लगी गोली

मीरजापुर में खुलेगा पैरावेटनरी कॉलेज, 200 सीटों पर होगा प्रवेश

मीरजापुर। पशुपालन और पशु चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में खुलेगा पैरावेटनरी कॉलेज, 200 सीटों पर होगा प्रवेश

दो सगी बहनों से छेड़खानी का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

सुलतानपुर।उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर स्थित थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत "दो सगी बहनों से छेड़खानी का आरोपित पुलिस एवं एसओजी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दो सगी बहनों से छेड़खानी का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

पुलिस अधीक्षक ने किया फेरबदल, 5 निरीक्षक व 2 उपनिरीक्षकों के तबादले

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने...
उत्तर प्रदेश 
 पुलिस अधीक्षक ने किया फेरबदल, 5 निरीक्षक व 2 उपनिरीक्षकों के तबादले