पुलिस अधीक्षक ने किया फेरबदल, 5 निरीक्षक व 2 उपनिरीक्षकों के तबादले
औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए 5 निरीक्षकों एवं 2 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
जारी आदेश के अनुसार प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार को थाना ऐरवाकटरा से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना बिधूना बनाया गया है। वहीं निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी, जो वर्तमान में थाना अजीतमल के प्रभारी निरीक्षक थे, उन्हें थाना बेला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
निरीक्षक रमेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना सहार को स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना अजीतमल नियुक्त किया गया है। प्रभारी निरीक्षक थाना बिधूना मुकेश बाबू चौहान का तबादला पुलिस लाइन औरैया कर दिया गया है।
ये खबर भी पढ़े : जयपुरिया की छात्रा ने उत्तराखंड में लहराया परचम, कराटे चैंपियनशिप में पाया तीसरा स्थानइसके अतिरिक्त उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार तिवारी, जो चौकी प्रभारी निझाई थाना औरैया के पद पर तैनात थे, उन्हें थानाध्यक्ष थाना सहार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को जनपद की कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती द्वारा किए गए इन तबादलों से विभिन्न थानों की कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
