दो सगी बहनों से छेड़खानी का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

सुलतानपुर।उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर स्थित थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत "दो सगी बहनों से छेड़खानी का आरोपित पुलिस एवं एसओजी की मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके पास से एक तमंचा व चोरी की बाइक बरामद हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह ने गुरुवार को बताया कि बीती रात्रि में लगभग सवा दो बजे के आसपास थाना कोतवाली नगर को यह सूचना प्राप्त होती है कि एक अभियुक्त हवाई पट्टी के पास खड़ा है। यदि उसको रोका जाए तो उसके पास से लाभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

अदम्य साहस और निर्णय की क्षमता का शाखा पर किया प्रदर्शन  ये खबर भी पढ़े : अदम्य साहस और निर्णय की क्षमता का शाखा पर किया प्रदर्शन 

सूचना के आधार पर जनपदीय एसओजी टीम और स्थानीय थाना कोतवाली नगर की टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया। यह देख आरोपित ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जबाबी कार्यवाही मे आरोपित घायल हो गया । उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसका नाम मोहम्मद आसिफ, पुत्र इश्तियाक अहमद, उम्र 27 वर्ष, निवासी शास्त्री नगर, थाना कोतवाली नगर का निवासी है। उस पर 9 जून रात को दो सगी बहनों के साथ छेड़खानी की घटना का आरोप है। जिसके संदर्भ में स्थानीय थाना कोतवाली नगर में एक अभियोग भी पंजीकृत किया गया है।

आंधी-बारिश अलर्ट के बीच वृंदावन में जर्जर मकान गिरा, नौ श्रद्धालु घायल ये खबर भी पढ़े : आंधी-बारिश अलर्ट के बीच वृंदावन में जर्जर मकान गिरा, नौ श्रद्धालु घायल

उनके पास एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

विजिलेंस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक को लखनऊ से किया गिरफ्तार,एनआरएचएम घोटाले का आरोप ये खबर भी पढ़े : विजिलेंस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक को लखनऊ से किया गिरफ्तार,एनआरएचएम घोटाले का आरोप

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे  कानपुर

कानपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार को उत्तर प्रदेश के शहर कानपुर पहुंचे। उनका यह...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे  कानपुर

नामांकन पत्र खारिज होने के खिलाफ मीनाक्षी नटराजन पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, सुनवाई कल

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए दाखिल नामांकन पत्र खारिज करने के...
दिल्ली 
नामांकन पत्र खारिज होने के खिलाफ मीनाक्षी नटराजन पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, सुनवाई कल

वाराणसी स्नातक सीट जीतने की भाजपा विधान परिषद चुनाव में बना रही रणनीति

वाराणसी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वाराणसी स्नातक क्षेत्र का एमएलसी चुनाव जीतने के लिए चिंतन मंथन कर रही है।...
उत्तर प्रदेश 
 वाराणसी स्नातक सीट जीतने की भाजपा विधान परिषद चुनाव में बना रही रणनीति

जनपद गौतम बुद्ध में माेदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर  लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

नोएडा । माेदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर जनपद गौतम बुद्ध नगर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक सप्ताह...
जनपद गौतम बुद्ध में माेदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर  लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

विटामिन ए सम्पूरण अभियान का शुभारंभ, 3.77 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगी खुराक

प्रतापगढ़। जनपद में बच्चों को कुपोषण एवं विटामिन ए की कमी से होने वाली बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
विटामिन ए सम्पूरण अभियान का शुभारंभ, 3.77 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगी खुराक

उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे  कानपुर

कानपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार को उत्तर प्रदेश के शहर कानपुर पहुंचे। उनका यह...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे  कानपुर

वाराणसी स्नातक सीट जीतने की भाजपा विधान परिषद चुनाव में बना रही रणनीति

वाराणसी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वाराणसी स्नातक क्षेत्र का एमएलसी चुनाव जीतने के लिए चिंतन मंथन कर रही है।...
उत्तर प्रदेश 
 वाराणसी स्नातक सीट जीतने की भाजपा विधान परिषद चुनाव में बना रही रणनीति

विटामिन ए सम्पूरण अभियान का शुभारंभ, 3.77 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगी खुराक

प्रतापगढ़। जनपद में बच्चों को कुपोषण एवं विटामिन ए की कमी से होने वाली बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
विटामिन ए सम्पूरण अभियान का शुभारंभ, 3.77 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगी खुराक

शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़, पीलीभीत के दो बदमाश घायल; एक आरक्षी को भी लगी गोली

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित थाना सिंधौली क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और लूट के दो आरोपितों के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़, पीलीभीत के दो बदमाश घायल; एक आरक्षी को भी लगी गोली