जम्मू-कश्मीर से लौट रहे लखनऊ के परिवार की स्कॉर्पियो गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, तीन की मौत, आठ घायल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

संभल/लखनऊ। जम्मू-कश्मीर घूमकर लखनऊ लौट रहे एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब उनकी स्कॉर्पियो गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। भीषण सड़क हादसे में लखनऊ निवासी चमड़ा कारोबारी अबूवकर, उनकी भाभी हिना और 15 वर्षीय भांजी जुनैरा की मौत हो गई, जबकि परिवार के आठ अन्य सदस्य घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र स्थित मोहल्ला नखास की शीरमाल वाली गली निवासी अबूवकर अपने परिवार के साथ बच्चों की स्कूल छुट्टियों में घूमने के लिए 1 जून को जम्मू-कश्मीर गए थे। परिवार दो वाहनों में यात्रा कर रहा था। मंगलवार रात सभी लोग वापस लखनऊ के लिए रवाना हुए थे।

डीआईजी एवं एसपी ने परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा ये खबर भी पढ़े : डीआईजी एवं एसपी ने परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे अमरोहा के सैदनगली थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर उनकी स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

 एनआरएचएम घोटाले के आरोपी पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव लखनऊ में गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े :  एनआरएचएम घोटाले के आरोपी पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव लखनऊ में गिरफ्तार

हादसे के पीछे चालक को नींद की झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन के पीछे चल रही दूसरी कार में सवार तौकीर ने बताया कि स्कॉर्पियो अचानक संतुलन खोकर डिवाइडर में घुस गई, जिससे प्रतीत होता है कि चालक को झपकी आ गई थी। घायलों में शामिल एक सदस्य ने भी पुलिस को दिए बयान में ड्राइविंग के दौरान नींद आने की बात कही है।

एसएसपी का सख्त एक्शन, इंस्पेक्टर-सीओ से फोन पर वार्ता, संतोषजनक जवाब न मिलने पर उप निरीक्षक लाइन हाजिर ये खबर भी पढ़े : एसएसपी का सख्त एक्शन, इंस्पेक्टर-सीओ से फोन पर वार्ता, संतोषजनक जवाब न मिलने पर उप निरीक्षक लाइन हाजिर

हादसे में चमड़ा कारोबारी अबूवकर (40), उनकी भाभी हिना (28) और भांजी जुनैरा (15) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अबूवकर की पत्नी कुलसुम (38), भाई मोहम्मद उमर (32), भांजी सिदरा (14), हनिया (2), हिना के बेटे मोहम्मद (4) और अफ्फान (10) समेत अन्य बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसा अमरोहा जिले के सैदनगली थाना क्षेत्र में हुआ था, लेकिन निकटता के कारण संभल के कैलादेवी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि परिवार के कुछ अन्य सदस्य दूसरी कार में सवार होकर आगे चल रहे थे। वे हादसे से करीब 20 किलोमीटर आगे टोल प्लाजा पहुंच चुके थे। इसी दौरान फोन के माध्यम से उन्हें दुर्घटना की सूचना मिली, जिसके बाद वे तत्काल घटनास्थल पर लौटे और गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पतालों में ले गए।

हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सरकार की स्कूल और उच्च शिक्षा के लिए अलग-अलग मंत्री बनाकर कई लक्ष्यों को साधने की कोशिश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते...
पश्चिम बंगाल 
सरकार की स्कूल और उच्च शिक्षा के लिए अलग-अलग मंत्री बनाकर कई लक्ष्यों को साधने की कोशिश

हांसी : जिम संचालक की सुबह सवेरे गोली मारकर हत्या, युवती भी घायल

हांसी। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित फव्वारा चौक के समीप गुरुवार सुबह युवाओं को जिम करवा रहे जिम संचालक पर ताबड़तोड़ गोलियां...
राज्य  हरियाणा 
हांसी : जिम संचालक की सुबह सवेरे गोली मारकर हत्या, युवती भी घायल

सीबीआई ने गणेश बालासो काले को थाईलैंड से किया प्रत्यर्पित

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को साइबर धोखाधड़ी के मामले में वांछित भगोड़े गणेश बालासो काले को थाईलैंड से...
राष्ट्रीय  राज्य 
सीबीआई ने गणेश बालासो काले को थाईलैंड से किया प्रत्यर्पित

तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को गुरुवार को एक और राजनीतिक झटका लगा जब पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक...
राष्ट्रीय  राज्य 
तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा

कृषि मानव जीवन की आधारशिला, किसानों की मेहनत से देश का पोषण : पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने गुरुवार को कृषि और किसानों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि खेती...
राष्ट्रीय  राज्य 
कृषि मानव जीवन की आधारशिला, किसानों की मेहनत से देश का पोषण : पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़, पीलीभीत के दो बदमाश घायल; एक आरक्षी को भी लगी गोली

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित थाना सिंधौली क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और लूट के दो आरोपितों के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़, पीलीभीत के दो बदमाश घायल; एक आरक्षी को भी लगी गोली

मीरजापुर में खुलेगा पैरावेटनरी कॉलेज, 200 सीटों पर होगा प्रवेश

मीरजापुर। पशुपालन और पशु चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में खुलेगा पैरावेटनरी कॉलेज, 200 सीटों पर होगा प्रवेश

दो सगी बहनों से छेड़खानी का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

सुलतानपुर।उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर स्थित थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत "दो सगी बहनों से छेड़खानी का आरोपित पुलिस एवं एसओजी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दो सगी बहनों से छेड़खानी का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

पुलिस अधीक्षक ने किया फेरबदल, 5 निरीक्षक व 2 उपनिरीक्षकों के तबादले

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने...
उत्तर प्रदेश 
 पुलिस अधीक्षक ने किया फेरबदल, 5 निरीक्षक व 2 उपनिरीक्षकों के तबादले