डीआईजी एवं एसपी ने परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
मुजाहिद खां
रामपुर:बुधवार 09 जून 2026 को पुलिस उपमहानिरिक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र मुरादाबाद मुनिराज जी एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की परीक्षा को सकुशल,निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से परीक्षा केन्द्रो का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान केन्द्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों से परीक्षा संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की।परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए परीक्षा की शुचिता बनाए रखने,अभ्यर्थियों की सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया।उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों,प्रवेश द्वारों पर की जा रही सघन चेकिंग,सीसीटीवी कंट्रोल रूम,स्ट्रांग रूम एवं अन्य सुरक्षा प्रबंधों का भी जायजा लेकर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
