घरेलू सिलेंडर से गैस चोरी करते दो आरोपित गिरफ्तार, वाहन, सिलेंडर व रिफलिंग मशीन बरामद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के रामनगर भड़सरा में शुक्रवार को जिला पूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध गैस चोरी के बड़े कारोबार का खुलासा किया है।

पूर्ति निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने मौके से दो पिकअप वाहनों पर लदे 50 घरेलू गैस सिलेंडर और गैस रिफिलिंग के उपकरण बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपिताें को गिरफ्तार कर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है ।

जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामनगर भड़सरा स्थित स्वर्गीय चंद्रेश सिंह के आम के बाग में अवैध रूप से गैस की रिफिलिंग की जा रही है।

खेसरहा गोवध अधिनियम के वांछित आरोपी संग पुलिस व एसओजी की मुठभेड़ ये खबर भी पढ़े : खेसरहा गोवध अधिनियम के वांछित आरोपी संग पुलिस व एसओजी की मुठभेड़

सूचना के आधार पर पूर्ति निरीक्षक सिरकोनी अर्चना सिंह, पूर्ति निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी, योगेंद्र यादव और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी योगेंद्र कुमार की टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की ।

टीम के पहुंचते ही बाग में अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोग मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान बाग में खड़ी दो मैजिक गाड़ियों के पास भारी मात्रा में इंडेन कंपनी के घरेलू सिलेंडर रखे मिले ।

मौके पर 'बांसुरी' (रिफिलर यंत्र) के जरिए एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस चोरी की जा रही थी । मौके से पकड़े गए चालकों की पहचान प्रवीण निवासी इटौरी बाजार (थाना सरायख्वाजा) और सत्येन्द्र कुमार निवासी गोधना (थाना लाइन बाजार) के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे जौनपुर गैस सर्विस के गोदाम से सिलेंडर लोड करने के बाद बाग में लाकर गैस कटिंग और रिफिलिंग का अवैध धंधा करते थे । तौल करने पर अधिकांश सिलेंडरों में एक से तीन किलोग्राम तक गैस कम पाई गई ।

पूर्ति निरीक्षक सिरकोनी अर्चना सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उक्त सप्लाई टीम द्वारा माल और वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।

इस मामले में जानकारी देते हुए पूर्ति निरीक्षक सिरकोनी अर्चना सिंह ने बताया कि दो पिकअप वाहन पर लदे 50 घरेलू गैस सिलेंडर एवं गैस रिफलिंग के उपकरण को बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा दी गई तहरीर पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

चीनी का तय सीमा से अधिक स्टॉक मिला तो होगी कार्रवाई : डीएम

मीरजापुर।जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की ओर से चीनी के स्टॉक को लेकर जारी...
उत्तर प्रदेश 
चीनी का तय सीमा से अधिक स्टॉक मिला तो होगी कार्रवाई : डीएम

राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में मानसून की गतिविधियां अब कमजोर पड़ने लगी हैं। सोमवार सुबह अलवर में मौसम ने करवट ली और...
राजस्थान 
राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

हिसार: कहासुनी के बाद युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या....

हिसार। शहर के कैमरी रोड पुल के पास शराब ठेके के नजदीक रविवार देर रात मामूली कहासुनी खूनी वारदात में...
हरियाणा 
हिसार: कहासुनी के बाद युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या....

ईरान ने होर्मुज में जहाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर कार्रवाई

तेहरान। ईरान ने रणनीतिक रूप से बेहद अहम होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को लेकर सख्त रुख अपनाया है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान ने होर्मुज में जहाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर कार्रवाई

सुलतानपुर में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना अखण्डनगर क्षेत्रांतर्गत चेकिंग के दौरान स्थानीय पुलिस एवं बदमाशों के बीच हुई...
उत्तर प्रदेश 
सुलतानपुर में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

उत्तर प्रदेश

चीनी का तय सीमा से अधिक स्टॉक मिला तो होगी कार्रवाई : डीएम

मीरजापुर।जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की ओर से चीनी के स्टॉक को लेकर जारी...
उत्तर प्रदेश 
चीनी का तय सीमा से अधिक स्टॉक मिला तो होगी कार्रवाई : डीएम

सुलतानपुर में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना अखण्डनगर क्षेत्रांतर्गत चेकिंग के दौरान स्थानीय पुलिस एवं बदमाशों के बीच हुई...
उत्तर प्रदेश 
सुलतानपुर में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

यूपी में 17 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, मुरादाबाद-अलीगढ़ को मिले नए मंडलायुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात 17 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 17 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, मुरादाबाद-अलीगढ़ को मिले नए मंडलायुक्त