कई आईएएस अधिकारियों के तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कई आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इनमें तीन ऐसे आईएएस हैं, जो अवमुक्त किए गये हैं। उनमें प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग आलोक कुमार द्वितीय, प्रमुख सचिव स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग लीना जौहरी, महानिरीक्षक निबंधन डॉ. रूपेश कुमार को उनके मौजूदा प्रभार से अव मुक्त कर दिया गया है।
वहीं, अमित गुप्ता को प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग तथा महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश बनाया है। मनीष चौहान को प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग, डॉ. मुथु कुमार स्वामी को सचिव, वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसके अलावा के. विजयेंद्र पांड्या को आयुक्त कानपुर मंडल के पद का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
ये खबर भी पढ़े : वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजनबालकृष्ण त्रिपाठी को आयुक्त विन्ध्याचल मंडल भेजा है। इसके साथ ही विवेक को आयुक्त आजमगढ़ मंडल, अजीत कुमार आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बनाए गये हैं। नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय को सचिव, नियोजन विभाग तथा महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या उप्र की जिम्मेदारी मिली है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
