मेजर एस.डी. यूनिवर्सिटी, भोजपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व : डीएम

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

फर्रुखाबाद ।भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के सफल संचालन हेतु आज मेजर एस.डी. यूनिवर्सिटी, भोजपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सर्वेक्षण प्रक्रिया, निर्धारित प्रपत्रों के सही एवं सावधानीपूर्वक संधारण, शुद्ध एवं विश्वसनीय आंकड़ा संकलन तथा समस्त सूचनाओं की गोपनीयता बनाए रखने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, अतः सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि एकत्रित किए जाने वाले आंकड़े भविष्य की योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए आंकड़ों की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करना आवश्यक है।
प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को फील्ड में आने वाली संभावित समस्याओं एवं उनके समाधान के बारे में भी अवगत कराया गया। साथ ही, जनगणना कार्य के दौरान नागरिकों के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखने एवं निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी, सुपरवाइजर एवं गणनाकर्मी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा  आई0टी0आई0 अमृतपुर व रस्तोगी इंटर कालेज फर्रूखाबाद में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी निरीक्षण किया।

to me

 रामपुर रज़ा पुस्तकालय पहुंचे ताजिकिस्तान गणराज्य के राजदूत ये खबर भी पढ़े :  रामपुर रज़ा पुस्तकालय पहुंचे ताजिकिस्तान गणराज्य के राजदूत

फर्रुखाबाद में एक वाहन का चालान, लगाया रू0 17 हजार जुर्माना
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी फर्रूखाबाद  आशुतोष कुमार द्विवेदी जी के निर्देशन में एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत तथा यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार द्वारा रोडवेज बस अड्डे पर मोडिफाइड साइलेन्सर लगे वाहनों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम द्वारा 54 वाहनों के साइलेन्सर तथा ध्वनि प्रदूषण की जांच की गई। जांच में एक बुलेट मोटरसाइकिल मोडिफाइड साइलेन्सर लगे पाई गई, इसका बीमा भी वर्ष 2020 से समाप्त था। बुलेट मोटरसाइकिल का चालान कर रू0 17 हजार का जुर्माना लगाया गया। वाहन स्वामी को निर्देशित किया गया कि वह साइलेन्सर को सही कराकर कार्यालय में निरीक्षण करायें अन्यथा आर0सी0 सस्पेण्ड कर दी जायेगी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। 

विद्युत विभाग में गड़बड़ी उजागर, जांच रिपोर्ट के बाद तीन इंजीनियरों पर गिरी कार्रवाई की गाज ये खबर भी पढ़े : विद्युत विभाग में गड़बड़ी उजागर, जांच रिपोर्ट के बाद तीन इंजीनियरों पर गिरी कार्रवाई की गाज

    इससे पूर्व परिवहन आयुक्त, उ0प्र0 के निर्देशानुसार दिनांक 18-04-2026 को एआरटीओ कार्यालय फर्रूखाबाद में एआरटीओ-प्रशासन कृष्ण कुमार यादव द्वारा वाहन डीलर्स, मोटर गैराज एवं वर्कशाप संचालकों की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें  समस्त दो पहिया  वाहन डीलर्स, मोटर गैराज एवं वर्कशाप संचालकों को निर्देशित किया गया था कि वाहनों में मोडिफाइड साइलेन्सर, प्रेशर हार्न अथवा हूटर की स्थापना करने वाले डीलर, मोटर गैराज/वर्कशाप के संचालक के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत रू0 एक लाख प्रति संघटक जुर्माना अधिरोपित किया जा सकता है। एआरटीओ-प्रशासन कृष्ण कुमार यादव द्वारा मोटर गैराज का निरीक्षण भी किया गया है।

महाप्रबंधक ने मुरादाबाद मंडल का किया निरीक्षण , अर्धकुंभ -2027 को लेकर दिए दिशा निर्देश  ये खबर भी पढ़े : महाप्रबंधक ने मुरादाबाद मंडल का किया निरीक्षण , अर्धकुंभ -2027 को लेकर दिए दिशा निर्देश 

    उल्लेखनीय है कि मोडिफाइड साइलेन्सर, प्रेशर हार्न अथवा हूटर लगाने के अपराध के लिये तीन माह तक के कारावास अथवा रू0 दस हजार रूपये तक के जुर्माने अथवा दोनों से दण्डनीय किये जाने का प्राविधान है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक...
उत्तर प्रदेश 
 तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

प्रयागराज में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रयागराज । मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस उपायुक्त...
उत्तर प्रदेश 
  प्रयागराज में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जानलेवा हमला करने वाले दो दोषियों को चार-चार साल की जेल

हमीरपुर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के ग्राम परछा में 16 वर्ष पूर्व एक दलित...
उत्तर प्रदेश 
 जानलेवा हमला करने वाले दो दोषियों को चार-चार साल की जेल

एएसपी  ने सड़क पर उतरकर नापी ताजियों की ऊंचाई, कहा मानकों से कोई समझौता नहीं

फिरोजाबाद । माेहर्रम के अवसर पर 26 जून को होने वाले ताजियों के सुपुर्द-ए-खाक कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग...
उत्तर प्रदेश 
एएसपी  ने सड़क पर उतरकर नापी ताजियों की ऊंचाई, कहा मानकों से कोई समझौता नहीं

डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा में दिखाई सख्ती, खराब प्रगति वाले विभागों को लगाई फटकार

गौ संरक्षण में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दी चेतावनी