कैसरबाग में आज ट्रैफिक डायवर्जन, बार काउंसिल चुनाव के चलते बदला रूट
लखनऊ। राजधानी के कैसरबाग क्षेत्र में आज 23 अप्रैल को बार काउंसिल चुनाव के मद्देनजर विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने कई मार्गों पर प्रतिबंध और वैकल्पिक रूट तय किए हैं।
यातायात पुलिस के अनुसार, कैसरबाग बस अड्डे से चकबस्त चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। ऐसे में जो वाहन महानगर और गोमतीनगर की तरफ जाना चाहते हैं, उन्हें अशोकलाट चौराहे से होते हुए सफेद बारादरी के सामने से सुभाष चौराहा होकर अपने गंतव्य तक पहुंचना होगा।
इसी तरह सीएमओ मार्ग/स्वास्थ्य भवन चौराहे से भी चकबस्त मार्ग पर आवाजाही बंद रहेगी। यदि इस दिशा से आने वाले वाहन चालकों को हजरतगंज की ओर जाना है, तो उन्हें ग्रीन कॉरिडोर का उपयोग करते हुए परिवर्तन चौक के रास्ते भेजा जाएगा।
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से कैसरबाग क्षेत्र में प्रवेश न करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें, जिससे जाम और असुविधा से बचा जा सके। साथ ही किसी भी आपात स्थिति या जानकारी के लिए यातायात पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
