नोएडा में डिजिटल अरेस्ट और फर्जी निवेश के नाम पर लाखों की साइबर ठगी, तीन लोग बने शिकार

घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोग साइबर अपराधियों के शिकार हो गए। इनसे साइबर अपराधियों ने करीब लाखों रुपये की ठगी कर ली है। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 37 में रहने वाले करियामपुझा वर्गीज रप्पई ने बीती रात को थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 31 जुलाई को उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को मुंबई साइबर क्राइम का अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनके आईडी का इस्तेमाल करके एक बैंक खाता खोला गया है, जिसका उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग, मानव तस्करी और गैरकानूनी कामों में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आपके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आपको हिरासत में लेना होगा। पीड़ित के अनुसार वह इस फोन कॉल के बाद काफी डर गए। कॉल करने वाले आरोपित ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया तथा उसने कहा कि यह मामला सीबीआई में चला गया है। आरोपित ने वीडियो कॉल के माध्यम से सीबीआई के अधिकारी से संपर्क करवाया।

जन जागृति चौपाल गूंजा शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे जनहित का मुद्दा ये खबर भी पढ़े : जन जागृति चौपाल गूंजा शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे जनहित का मुद्दा

पीड़ित ने बताया कि आरोपित ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया था। पीड़ित भय और डर से जो भी वह कहता रहा करते चले गए। पीड़ित के अनुसार उसने एक अगस्त को कहा कि आप सीबीआई के खाते में 22 लाख रुपये जमा कर दो, ताकि आपकी लेनदेन की जांच में आसानी होगी। उसने कहा कि जांच पड़ताल के बाद आपका पैसा वापस कर दिया जाएगा। बाद में उनको इस बात का एहसास हुआ कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। इसके बाद उन्होंने साइबर थाना में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बीती रात को थाना साइबर क्राइम में अनीश निवासी सेक्टर 22 ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात लोगों ने उसके मोबाइल फोन पर टेलीग्राम के माध्यम से उसकी गंदी और अश्लील फोटो भेजी गई। उसे डरा-धमकाकर ब्लैकमेल करके अपने विभिन्न खातों में 6 लाख 31 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिया गया। पीड़ित के अनुसार उसे एक वीडियो कॉल आई थी। जैसे ही उन्होंने कॉल उठाई एक लड़की उसपर निर्वस्त्र अवस्था में दिखी। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक आरोपितों ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। इस वीडियो के आधार पर आरोपित उसे डरा धमकाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे, तथा उससे रकम अपने खाते में डलवा लिए।

थाना साइबर क्राइम मे एक बुजुर्ग व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के नाम पर साइबर अपराधियों ने उनसे संपर्क किया तथा उनको अपने जाल में फंसाकर अपने विभिन्न खातों में 6 लाख 18 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिया। पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम ने बताया कि पीड़ित असीम चौधरी, निवासी सेक्टर 45 की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

खबर का असर: डीएम से शिकायत के बाद SP-1 टावर की छत से निजी मोटर हटाई

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के SP-1 टावर की ओवरहेड पानी की टंकी से निजी मोटर लगाकर सीधे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
खबर का असर: डीएम से शिकायत के बाद SP-1 टावर की छत से निजी मोटर हटाई

‘चल ना रील बनाते हैं' कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? जानें वजह

वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा'...
मनोरंजन 
‘चल ना रील बनाते हैं' कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? जानें वजह

गाजियाबाद में RWA फेडरेशन की बैठक, बढ़े हाउस टैक्स पर पुनर्विचार की मांग

गाजियाबाद। स्वदेशी चौक, विजयनगर स्थित लाइनपार फेडरेशन कार्यालय में RWA फेडरेशन गाजियाबाद के चेयरमैन आर के गर्ग का भव्य स्वागत...
उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद में RWA फेडरेशन की बैठक, बढ़े हाउस टैक्स पर पुनर्विचार की मांग

डीएम द्वारा विकासखंड पौली के ग्राम सभा बगही में हाईटेक नर्सरी का किया गया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा विकासखंड पौली के ग्राम सभा बगही में स्थापित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर...