जिनकी डिग्री फर्जी, उनके वादें भी फर्जी,कांग्रेस का तीखा बयान

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

राजेश सिंह

लखनऊ  बुद्ध जयंती तथा श्रमिक दिवस पर गांधी भवन में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शिक्षकों एवं चिकित्सकों का एक सम्मेलन आयोजित हुआ। ई में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी उ0प्र0  अविनाश पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक और चिकित्सक भविष्य के निर्माणकर्ता हैं यह वर्ग है जो भीड़ का हिस्सा नहीं बल्कि भीड़ को सम्बोधित करता है।
 
सामाजिक न्याय के लिए हमें हर व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए पूरी ताकत के साथ खडे़ रहना है। इतिहास से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि हर जीत के पीछे एक लम्बा संघर्ष होता है। लोकतंत्र पर जिस तरीके से कुठाराघात किया जा रहा है जनता उसका जवाब आने वाले समय में देगी। पुरानी पेंशन पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बुढ़ापे का सहारा दिया था जिसे भाजपा सरकार ने छीन लिया है। कांग्रेस सत्ता में आने के बाद पुरानी पेंशन बहाल करेगी और शिक्षकों तथा चिकित्सकों की समस्याओं को दूर करेगी।
 
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय  ने कहा कि शिक्षक और चिकित्सक समाज के एक सजग और जिम्मेदार प्रहरी हैं। एक और चिकित्सक जो शरीर को स्वस्थय रखता है और वहीं दूसरी ओर शिक्षक जो बेहतर समाज की नींव रखता है। आज सभी सभी स्कूल कॉलेजों और शिक्षा से जुड़े बड़े संस्थानों को बेचा जा रहा है, उनका निजीकरण किया जा रहा है, सरकारी अस्पतालों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है वहीं पूंजीपतियों के बड़े-बड़े अस्पताल बन रहे हैं।
 
शिक्षा और चिकित्सा को भाजपा सरकार ने व्यवसाय बना दिया है इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया की चेयरपर्सन  सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि बदहाल व्यवस्था को बदलने का काम शिक्षक और चिकित्सक ही कर सकते हैं क्योंकि दोनों वर्गों का जुड़ाव सीधे आम जनता से होता है। शिक्षक हमारे आदर्श पुरूषों की प्रेरणाओं और आर्दशों को बच्चों के ह्रदय में स्थापित करता है। उन्होंने कहा वह लोग जो अपनी स्वयं की डिग्री नहीं दिखा सकते हैं हम उनसे शिक्षा को आगे बढ़ाने की बात कर रहे हैं जिनकी डिग्री फर्जी है उनके वादें भी फर्जी है।
 
देश में शिक्षकों के लाखों पद खाली हैं एक आकडे के अनुसार जहां 3 हजार 12 डॉक्टरों की आवश्यकता है वहां 812 डॉक्टरों से काम चलाया जा रहा है। शिक्षकों और चिकित्सकों के खाली पदों को नहीं भरा जा रहा है जिसका असर आम जनता पर पड़ा रहा है। सम्मेलन में कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन एवं सांसद तनुज पुनिया, पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा , मुईद अहमद, पूर्व मंत्री सदल प्रसाद,  डॉ0 अमित कुमार राय, एवं डॉ0 आज़ाद बेग सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

14 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

लखनऊ। पावर कॉरपोरेशन निविदा व संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय नें कहा कि आउटसोर्सिंग के माध्यम...
उत्तर प्रदेश 
14 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट: टीईटी पास करने की समय सीमा 2028 तक बढ़ी

आरटीई के दायरे वाले स्कूलों में टीईटी न्यूनतम योग्यता
राष्ट्रीय  राज्य 
शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट: टीईटी पास करने की समय सीमा 2028 तक बढ़ी

भातखण्डे विवि में मनाई गई पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की जयंती

— दस विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की राग बिहाग में छोटा ख्याल  
उत्तर प्रदेश 
भातखण्डे विवि में मनाई गई पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की जयंती

डॉ.सूर्यकांत 232वें पुरस्कार से हुए सम्मानित

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त को चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में उनके...
उत्तर प्रदेश 
डॉ.सूर्यकांत 232वें पुरस्कार से हुए सम्मानित

सीएम योगी से मिले चंद्रशेखर सिंह, परिवार से जुड़े आरोपों पर मिला मार्गदर्शन

पूज्य महाराज जी का स्नेह,आशीर्वाद और मार्गदर्शन उनके तथा उनके परिवार के लिए कठिन परिस्थितियों में बड़ी शक्ति और संबल...