छत फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों की नकदी और जेवर लेकर हुए फरार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊकाकोरी क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया है। सोमवार रात चोर छत फांदकर मकान में घुसे और नकदी सहित लाखों रुपए के जेवर लेकर फरार हो गए। सुबह गृहस्वामी के जागने पर चोरी का पता चला।

यह घटना काकोरी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहरु में हुई। पीड़ित लवकुश पुत्र स्वर्गीय बलदेव के अनुसार, चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। परिवार को चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह जब लवकुश की आंख खुली, तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से जेवर व नकदी गायब थे। चोरों ने एक सोने की अंगूठी, तीन सोने की बाली, तीन जोड़ी बढ़िया, दो चांदी के सिक्के, एक जोड़ी पायल और लगभग 50 हजार रुपये नकद चुरा लिए। वारदात के बाद चोर मौके से फरार हो गए।
 
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने काकोरी कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। इस चोरी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है और पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी ने एक दिन में लगाई छलांग

सोना-चांदी का भाव : दिल्ली सर्राफा बाजार में  सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। सोना...
कारोबार 
सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी ने एक दिन में लगाई छलांग

 विराट कोहली के स्पेशल क्लब में शामिल होने से अभिषेक सिर्फ 16 रन दूर

अभिषेक शर्मा: भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाने वाले पहले T20I मुकाबले में युवा सलामी...
खेल 
  विराट कोहली के स्पेशल क्लब में शामिल होने से अभिषेक सिर्फ 16 रन दूर

आज का राशिफल 23 जुलाई 2026:जाने  प्रेम, करियर और धन का हाल

मेष   दिन उत्साह और नई ऊर्जा से भरा रह सकता है। आप अपने काम को तेजी से पूरा करने वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 23 जुलाई 2026:जाने  प्रेम, करियर और धन का हाल

 खाद्य विभाग का विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलो संदिग्ध घी जब्त

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों तथा विद्यालयों की मेस एवं कैंटीनों में अमानक खाद्य...
मध्य प्रदेश 
 खाद्य विभाग का विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलो संदिग्ध घी जब्त

मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

नई दिल्ली। पिछले 25 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका...
राष्ट्रीय 
मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

उत्तर प्रदेश

झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...
उत्तर प्रदेश 
84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान कार्यालय (एन.आई.सी.) बहराइच के नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। भारत सरकार के सहयोग से खुरपका मुँहपका रोग नियन्त्रण (एफएमडीसीपी) कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद बहराइच में 22 जुलाई से...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी