21 दिन पहले पुलिस ने भेजा जेल ,लॉकअप में गूंजी किलकारी   

वजीरगंज थाना इलाके का मामला

Published By Satya Prakash Bharti
On
Satya Prakash Bharti Picture

लखनऊ। शुक्रवार सिविल कोर्ट में किलकारी गूंज उठी। महिला विचाराधीन कैदी है। पुलिस ने महिला को बीते 21 दिन पहले चोरी और छिनैती के मामले में जेल भेजा था। वह कोर्ट में पेशी के लिए लाई गई थी। इस दौरान कोर्ट के लॉकअप में उसे लेबर पेन हुआ। जिसके बाद उसने बच्चे को जन्म दिया है।महिला को पुलिस अभिरक्षा में बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।        
  
थाना प्रभारी वजीरगंज राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि करीब 3:00 बजे न्यायालय लॉकअप से  सूचना मिली कि एक  विचाराधीन महिला बन्दी महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर पुलिस पहुंची। इस दौरान जानकारी मिली कि मूलरूप से कुशीनगर के रामकोला थाना इलाके के बरगढ मडिया की रहने वाली महिला तारा (२०) पत्नी विवेक पेशी पर आई थी। इस दौरान उसे अचानक लेबर पेन हुआ और उसे पुत्र हुआ। सूचना पर तत्काल जांच एवं उपचार के लिए  मौके पर एंबुलेंस बुलाकर अवंतीबाई महिला अस्पताल लेकर जाया गया और भर्ती कराया गया। एवं महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है। उक्त महिला बंदी व नवजात शिशु स्वस्थ हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है। 

बीते 27 अगस्त को भेजा गया था जेल 

पुराने गठबंधन के साथ चुनाव जीतकर यूपी में सरकार बनाएंगे: अखिलेश ये खबर भी पढ़े : पुराने गठबंधन के साथ चुनाव जीतकर यूपी में सरकार बनाएंगे: अखिलेश

जानकारी के मुताबिक़ जिस महिला को कोर्ट के लॉकअप में प्रसव हुआ था उसे बीते 27 अगस्त को पारा थाने की पुलिस ने चेन झपटमारी और चोरी के मामले में जेल भेजा था। पुलिस ने जानकारी दी थी कि 26 अगस्त को लक्ष्मी यादव श्रृंगार नगर मेट्रो स्टेशन से पुराना पारा जाने के लिए सवारी ऑटो में बैठी थीं। इसी दौरान तीन महिलाएं ऑटो में सवार हुईं। आरोप है कि तीनों ने बातचीत, बैग और दुपट्टे की खींचातानी के जरिए लक्ष्मी यादव का ध्यान भटकाया और उनके गले से सोने की चेन छीन ली।

चेन छीने जाने का अहसास होते ही महिला ने शोर मचा दिया। ऑटो चालक रिंकू की सूझबूझ और स्थानीय लोगों व रिश्तेदारों की मदद से तीनों महिलाओं को घेर लिया गया और पुराना पारा थाने के पास पुलिस पिंक बूथ पर पहुंचाया गया। 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों की तलाशी ली। तलाशी में महिला के कब्जे से छीनी गई टूटी हुई सोने की चेन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में महिला आरोपियों ने बताया था कि वे संगठित गिरोह के रूप में काम करती हैं। तीनों एक साथ ऑटो या ई-रिक्शा में बैठती थीं और भीड़भाड़ अथवा सुनसान स्थिति का फायदा उठाकर महिला सहयात्रियों को बातचीत में उलझाती थीं। इसके बाद बैग, दुपट्टे या कपड़ों की आड़ लेकर आभूषण काटने अथवा झपटने का काम किया जाता था।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने शुरुआत में गुमराह करने के लिए बाराबंकी जनपद के फर्जी नाम और पते बताए थे। सत्यापन के बाद उनके वास्तविक नाम-पते कुशीनगर के सामने आए। जांच के दौरान सामने आया कि 28 जुलाई को बुद्धेश्वर चैराहे के पास तीनों महिलाओं ने एक ई-रिक्शा में बैठी बुजुर्ग महिला को बातचीत में उलझाकर उसकी सोने की चेन चोरी की थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिलाओं ने राह चलते लोगों को बच्चे के इलाज की मजबूरी बताकर चेन बेच दी थी और मिले रुपये खर्च कर दिए। पुलिस के मुताबिक, मुकदमे की वादिनी बुजुर्ग महिला ने गिरफ्तार तीनों महिलाओं को देखकर पहचान भी की।

 image (51)पुलिस ने ऊषा पत्नी टक्कल (23 वर्ष), संगीता पत्नी संजय (39 वर्ष) और तारा पत्नी विवेक (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। तीनों कुशीनगर जनपद की रहने वाली थी।

 

लेखक के बारे में

Satya Prakash Bharti Picture

पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान