पुलिस चौकी के बाहर युवक ने उठाया खौफनाक कदम

पुरानी रंजिश को लेकर चल रही थी शिकायतों पर बातचीत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अचानक आग की लपटों में घिरा युवक, वीडियो वायरल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित थाना खोड़ा क्षेत्र की नेहरू गार्डन चौकी पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने चौकी से बाहर निकलकर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह आग बूझाकर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। 

बता दें​ कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में देर रात फिर से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ खोड़ा पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।खोड़ा के नेहरू गार्डन कॉलोनी में मोनू परिवार के साथ रहते हैं। कॉलोनी में रहने वाले पानी का काम करने वाले कुछ लोगों से उनका पुराना विवाद चल रहा है। पुराने विवाद को लेकर देहरादून में फिर से झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद दोनों पक्ष नेहरू गार्डन पुलिस चौकी पहुंचे। यहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत के बाद दोनों पक्षों को पुलिस चौकी बुलाया गया। दोनों पक्षों में चौकी में बातचीत हो रही थी। तभी मोनू गुस्से में होकर चौकी से बाहर आया और अपने पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा ली।

सीडीओ ने निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ये खबर भी पढ़े : सीडीओ ने निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

 पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई और युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने उसकी हालत सुरक्षित और खतरे से बाहर बताई है। एसीपी इंदिरापुरम (कार्यवाहक) अमित सक्सेना ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बुधवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मामले में दोनों पक्षों ने अपने-अपने प्रार्थना पत्र पुलिस को दिए थे। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस चौकी के बाहर मोनू द्वारा खुद को आग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में दिख रहा है मोनू ने पहले अपने ऊपर पेट्रोल डाला। फिर माचिस की तिल्ली जलाकर खुद को आग लगा ली। मोनू के पास खड़े हुए कुछ लोग उसका फोन से वीडियो बना रहे थे। आग लगाते ही शोर शराबा शुरू हो गया। तभी पुलिसकर्मी बाहर आए और आग को बुझने लगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

इमरान और अरुण बने 'आप' के प्रवक्ता

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार को लेकर इमरान संभलशाही एवं अरुण सिंह चंदेल को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इमरान और अरुण बने 'आप' के प्रवक्ता

डीएम की अध्यक्षता में कार्ययोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के अन्तर्गत दिनांक 17 सितम्बर 2026 से...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में कार्ययोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

बुद्धेश्वर के सीताकुंड में दूषित पानी से फिर हजारों मछलियां मरीं

लखनऊ। गुरुवार पारा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर के ऐतिहासिक सीताकुंड में एक बार फिर बड़ी संख्या में मछलियां मरी हुई...
उत्तर प्रदेश 
बुद्धेश्वर के सीताकुंड में दूषित पानी से फिर हजारों मछलियां मरीं

उत्तर प्रदेश

इमरान और अरुण बने 'आप' के प्रवक्ता

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार को लेकर इमरान संभलशाही एवं अरुण सिंह चंदेल को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इमरान और अरुण बने 'आप' के प्रवक्ता

डीएम की अध्यक्षता में कार्ययोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के अन्तर्गत दिनांक 17 सितम्बर 2026 से...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में कार्ययोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित