सीडीओ ने निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में निर्माण कार्यों से संबंधित बैठक की। बैठक में समस्त संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं प्रशासकीय विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। सीडीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन समस्त कार्यों को गुणवत्तापरक ढंग से निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

सीडीओ ने विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि एवं सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, बदायूं एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के साथ समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्वीकृत समस्त कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कार्यों की प्रगति पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

 बिलम्ब से गन्ना मूल्य भुगतान का व्याज दें चीनी मिलेंःभाकियू ने सौंपा ज्ञापन ये खबर भी पढ़े :  बिलम्ब से गन्ना मूल्य भुगतान का व्याज दें चीनी मिलेंःभाकियू ने सौंपा ज्ञापन

इसके उपरांत सीडीओ ने विकास भवन सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों के साथ की। उन्होंने विभागीय योजनाओं एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित की जाए। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों में तेजी लाते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर समस्त सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

मुख्यमंत्री 10 विशेष पुरस्कार के लिए पात्र ग्राम पंचायतें 15 से 30 सितम्बर तक करें आवेदन

प्रतापगढ़। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकान्त दर्वे ने जनपद की समस्त इच्छुक एवं पात्र ग्राम पंचायतों से मुख्यमंत्री 10 विशेष...
मुख्यमंत्री 10 विशेष पुरस्कार के लिए पात्र ग्राम पंचायतें 15 से 30 सितम्बर तक करें आवेदन

सीएमओ ने फैजुल्लागंज के कई क्षेत्रों का किया दौरा

लखनऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बृहस्पतिवार को फैजुल्लागंज क्षेत्र के पुराना दाउदनगर क्षेत्र का स्थलीय दौरा...
उत्तर प्रदेश 
सीएमओ ने फैजुल्लागंज के कई क्षेत्रों का किया दौरा

कार्यकर्ता सम्मेलनों से संगठन विस्तार पर जोर  

लखनऊ । भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलनों के जरिये संगठन का विस्तार करेगी। इसकी शुरुआत 10 अकटूबर को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कार्यकर्ता सम्मेलनों से संगठन विस्तार पर जोर  

एनफ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 25 व्यक्ति स्वस्थ  

लखनऊ। राजधानी में अब तक एनफ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 28 रोगी अस्पताल में भर्ती थे, जिनमें से 25 व्यक्ति स्वस्थ होने...
उत्तर प्रदेश 
एनफ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 25 व्यक्ति स्वस्थ  

अब प्रसूता की मौत पर 24 घंटे में होगा आडिट 

— अब रेफर करने के बजाय संभाल रहे हाई रिस्क प्रेगनेंसी के मामले 