बेजुबान का बेरहमी से कत्ल, कुत्ते को पटक कर मारा,फिर रेता गला

निगोहां इलाके का मामला

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ निगोहां इलाके में एक युवक ने कुत्ते का बेरहमी से कत्ल कर दिया। पहले कुत्ते को पटक-पटककर मारा। इस पर भी जब मन नहीं भरा तो पहले चाकू से उसकी गर्दन धीरे-धीरे रेती। इसके बाद चमड़ी उधेड़ ली। लोगों ने उसे मन किया, लेकिन आरोपी नहीं माना। घटना लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में मंगलवार को हुई। आरोपी की पहचान निगोहां गांव के रहने वाले बल्लू पुत्र गौरीशंकर के रूप में हुई। पूरी घटना का एक वीडियो सामने आया है। गांव के लोगों ने आरोपी के खिलाफ निगोहां थाने में तहरीर दी है।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक अपने पैर के नीचे कुत्ते के शव को दबाए हुए है। उसकी गर्दन पर चाकू चला रहा है। कैमरा पास जाने पर युवक कुत्ते की खाल को हाथों से नोचता हुआ नजर आता है। मौके पर चारों तरफ खून ही खून फैला हुआ है। कुछ लोग उसे रोकने के लिए आवाजें लगाते हुए भी सुनाई दे रहे हैं। शिकायत देने वालों में गांव के विकास, विवेक कुमार, सनी कश्यप, उमेश, रोहित कश्यप और राम किशन समेत कई ग्रामीण शामिल रहे।
 
ग्रामीणों ने आरोपी पर पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। निगोहां थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

आवास विकास द्वारा सील रेस्तरां में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप

लखनऊ। सोमवार इंदिरा नगर सेक्टर-8 स्थित वी-2 रेस्तरां एंड बैंक्वेट में दोपहर करीब 4 बजे भीषण आग लग गई। धुआं...
उत्तर प्रदेश 

पीजीआई : अस्थि ट्यूमर से मरीज का हाथ बचाया

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर स्थित ऑर्थोपेडिक्स विभाग के चिकित्सकों ने एक बुजुर्ग मरीज के...

तिरंगा यात्राओं की धूम, मण्डल स्तर पर आयोजन 

लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश में तिरंगा यात्राओं की धूम मची है। रविवार को शहर में मुख्यमंत्री...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

राज्यपाल को ज्ञापन देने जा रहे किसान यूनियन की पुलिस से नोकझोंक

पुलिस के रोकने पर बैरिकेडिंग के पास धरने पर बैठे लखनऊ। सोमवार दोपहर 2:15 बजे परिवर्तन चौक पर विरोध प्रदर्शन...

शक्षा , रोजगार को लेकर जस्टिस मोर्चा का गठन 

लखनऊ।  शिक्षा एवं  रोजगार को लेकर सीजीपी के हिट आंदोलन के बाद एक और नये दल जस्टिस मोर्चा का ऐलान...