मैलानी में “शासन आपके द्वार” से गूंजा विकास,सीडीओ अभिषेक कुमार की पहल पर लगा सेवा शिविर

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

विजयपाल सिंह

लखीमपुर-खीरी, 02 जून। नगर पंचायत मैलानी में मंगलवार को सीडीओ अभिषेक कुमार की पहल पर “शासन आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग कर मौके पर ही आमजन की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा गया।

शिविर में समाज कल्याण विभाग, कार्यक्रम विभाग, अग्रणी जिला प्रबंधन सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सीडीओ के पहुंचने तक ही करीब 100 से अधिक लोगों ने विभिन्न योजनाओं के लिए पंजीकरण कराया, जिससे शिविर की व्यापक जनभागीदारी स्पष्ट दिखाई दी।

कांवड़ यात्रा में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 24 घंटे तैनात चिकित्सा टीमें ये खबर भी पढ़े : कांवड़ यात्रा में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 24 घंटे तैनात चिकित्सा टीमें

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी की उपस्थिति में पात्र लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को आवश्यक जानकारी प्रदान कर उन्हें लाभान्वित भी किया गया।

सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। “शासन आपके द्वार” जैसे शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को दफ्तरों के चक्कर से मुक्ति दिलाना है।

नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी ने कहा कि लंबे समय बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम मैलानी पहुंची है, जिससे स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं के समाधान और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। उन्होंने इसे प्रशासन और जनता के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

​गोरखपुर। जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में पुरानी रंजिश के चलते बिजली विभाग के एक ठेकेदार की...
खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जन-संवाद और जनकल्याण की मंशा के अनुरूप प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता...
मध्य प्रदेश 
सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

जबलपुर। शहर के डुमना रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में...
मध्य प्रदेश 
 तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, डीएम दफ्तर घेरकर दी "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी