श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के CEO चयन की प्रक्रिया पूरी, सर्च कमेटी ने न्यास को सौंपा तीन नामों का पैनल

5,585 आवेदनों से शुरू हुई चयन प्रक्रिया, 16 प्रत्याशियों का हुआ अंतिम चरण में मूल्यांकन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अयोध्या में 11-12 अगस्त को हुए प्रत्यक्ष संवाद के बाद रिपोर्ट तैयार

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के चयन के लिए गठित सर्च कमेटी ने अपनी व्यापक मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है। कमेटी के सचिव समीर पंडा ने मंगलवार को बताया कि कमेटी आज राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप रही है, जिसमें सीईओ पद के लिए तीन योग्य प्रत्याशियों का पैनल शामिल है।सर्च कमेटी में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) वी.के. चतुर्वेदी और परमाणु वैज्ञानिक डॉ. सुरेश हावरे शामिल हैं। 

रिपोर्ट प्रस्तुतिकरण के दौरान पूज्य संत गोविन्ददेव गिरी, कोषाध्यक्ष व ट्रस्टी, महंत दिनेंद्र दास, महासचिव चंपत राय सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी व विशेष आमंत्रित सदस्य मौजूद रहे।पंडा ने बताया कि चयन प्रक्रिया 5,585 आवेदनों के साथ शुरू हुई थी। एसआई तकनीक और मैनुअल प्रक्रिया के संयोजन से बहु-स्तरीय मूल्यांकन किया गया। दिल्ली-एनसीआर, पुणे और संबलपुर (उड़ीसा) की टीमों ने समानांतर रूप से कार्य किया। शॉर्टलिस्टिंग के बाद 16 अंतिम प्रत्याशियों ने 11 और 12 अगस्त को अयोध्या में प्रत्यक्ष संवाद में भाग लिया।

सहयोग’ ने बांटी खुशियां, वृद्धाश्रम में गूंजी अयांश के जन्मदिन की खिलखिलाहट ये खबर भी पढ़े : सहयोग’ ने बांटी खुशियां, वृद्धाश्रम में गूंजी अयांश के जन्मदिन की खिलखिलाहट

प्रक्रिया का समय-क्रम: 6 जुलाई: चयन समिति का गठन 11 जुलाई: प्रथम बैठक, पात्रता मानदंड तय 14 जुलाई: समीर पंडा सचिव नियुक्त 18 जुलाई: आवेदन प्रक्रिया बंद 3-6 अगस्त: ऑनलाइन संवाद 11-12 अगस्त: अंतिम 16 आवेदकों से अयोध्या में प्रत्यक्ष संवाद कमेटी ने बताया कि आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष चतुर्थी के शुभ अवसर पर तीन योग्य प्रत्याशियों का पैनल न्यास को सौंपा जा रहा है। अंतिम निर्णय और आधिकारिक घोषणा न्यास द्वारा की जाएगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

उतरौला,(बलरामपुर) 2 सितम्बर (तरुण मित्र) दिन मंगलवार शाम को -थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गुमड़ी जंगल स्थित गुमडेश्वर महादेव मंदिर के...
उत्तर प्रदेश 
गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

नेपाल बाढ़: भारत ने भेजी राहत की पांचवीं खेप, 11 सदस्यीय दल पहुंचा

काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के बचाव और राहत कार्यों में सहयोग के लिए भारत से...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल बाढ़: भारत ने भेजी राहत की पांचवीं खेप, 11 सदस्यीय दल पहुंचा

भाजपा ने पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भेजा कारण बताओ नोटिस

सीवान। भारतीय जनता पार्टी ने सीवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें कारण...
बिहार 
भाजपा ने पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भेजा कारण बताओ नोटिस

शिवपुरी को आज मिलेंगी दो बड़ी सौगात, सिंधिया करेंगे शुभारंभ

शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकासमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज मध्य प्रदेश के शिवपुरी को दो बड़ी सौगात देंगे। वे...
मध्य प्रदेश 
शिवपुरी को आज मिलेंगी दो बड़ी सौगात, सिंधिया करेंगे शुभारंभ

दीघा में खाद्य विभाग की छापेमारी, 12 होटल-रेस्तरां को नोटिस

मेदिनीपुर। राज्यव्यापी खाद्य सुरक्षा सप्ताह के पहले ही दिन मंगलवार को देर शाम तक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दीघा और जगन्नाथ...
पश्चिम बंगाल 
दीघा में खाद्य विभाग की छापेमारी, 12 होटल-रेस्तरां को नोटिस

उत्तर प्रदेश

गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

उतरौला,(बलरामपुर) 2 सितम्बर (तरुण मित्र) दिन मंगलवार शाम को -थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गुमड़ी जंगल स्थित गुमडेश्वर महादेव मंदिर के...
उत्तर प्रदेश 
गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ़्तार

नोएडा: रोजगार की तलाश में हरदोई से नोएडा आए प्रमोद कुमार (27) की मोबाइल चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या...
उत्तर प्रदेश 
मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ़्तार

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सितंबर के बाद फिर लगेगा टोल

लखनऊ। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर करीब एक महीने से मुफ्त सफर कर रहे वाहन चालकों को अब सितंबर के बाद टोल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सितंबर के बाद फिर लगेगा टोल