पृथ्वी को बचाने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम - राघवेन्द्र सिंह

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - विश्व पृथ्वी दिवस सप्ताह 2026 के समापन अवसर पर हरित भारत एवं युवा विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में युवा चेतना पुस्तकालय में गोष्ठी, विज्ञान व्याख्यान, ओपन हाउस क्विज और आर्ट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और पर्यावरण प्रेमियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राघवेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस की थीम “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” है, जो पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को बचाने के लिए युवाओं और बच्चों की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण और वृक्षारोपण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना समय की जरूरत है।
विशिष्ट अतिथि पर्यावरण मित्र अजीत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं से संभव नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। विद्यालय स्तर पर आयोजित ऐसे कार्यक्रम बच्चों में वैज्ञानिक सोच और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करते हैं।कार्यक्रम के दौरान आयोजित विशेष विज्ञान व्याख्यान में संजय कुमार गौतम ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से जुड़े वैज्ञानिक एवं प्रोफेसर डॉ. अमितावा सेन गुप्ता के “अंटार्कटिका की खोज : श्वेत महाद्वीप की यात्रा” विषय पर आधारित अनुभव साझा किए। उन्होंने अंटार्कटिका में हो रहे वैज्ञानिक अनुसंधानों, जलवायु परिवर्तन और पृथ्वी के पर्यावरणीय संतुलन पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर वैज्ञानिक जानकारी प्राप्त की।
बबिता गौतम ने कहा कि पृथ्वी आज जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे में युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के अभियान से जोड़ना बेहद जरूरी है।संस्था के अध्यक्ष सत्यदेव ने कहा कि संस्था लगातार बच्चों और युवाओं में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने सभी से प्लास्टिक मुक्त जीवन अपनाने और अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की।
इस अवसर पर आयोजित ओपन हाउस क्विज और आर्ट पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने “स्वच्छ पृथ्वी, हरित पृथ्वी”, “जल संरक्षण”, “ग्लोबल वार्मिंग” और “प्रकृति बचाओ” जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित प्रतिभागियों में रिपुंजय पांडे, राजवीर सिंह, सौम्या कनौजिया, साक्षी आजाद, साजिदा खातून, तान्या मौर्य, अंशु मौर्य, अक्षत पांडे, पलक कनौजिया, प्रतीक पांडे, कुणाल पांडे, देवांश मिश्रा, प्रांजल पांडे, जया दुबे, मानवी तिवारी, महिमा तिवारी, मेहक तिवारी, आयुष पांडे, अन्नू तिवारी, अनन्या तिवारी, आदर्श तिवारी, अदम्य, तुलिका एवं हर्ष प्रमुख रहे। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक, समाजसेवी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

10 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

सुरखी विधानसभा के कई गांवों में करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और...
मध्य प्रदेश 
 10 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

दमोह में 12.70 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8.50 लाख की संपत्ति बरामद

नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र में हुई बड़ी लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने-चांदी...
मध्य प्रदेश 
दमोह में 12.70 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8.50 लाख की संपत्ति बरामद

मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों की सौगात, न्याय और योजनाएं पहुंचीं आमजन के द्वार

डालसा के मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण। मुआवजा, नियुक्ति पत्र और सरकारी योजनाओं का...
झारखंड 
मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों की सौगात, न्याय और योजनाएं पहुंचीं आमजन के द्वार

एपीके लिंक बना साइबर ठगी का जाल, व्हाट्सऐप हैक के बाद बैंक खाते से लाखों की निकासी

व्हाट्सऐप ग्रुप में आए कथित चालान लिंक पर क्लिक करने के बाद व्हाट्सऐप हैक होने का दावा। अगले दिन यूको...
हिमाचल 
एपीके लिंक बना साइबर ठगी का जाल, व्हाट्सऐप हैक के बाद बैंक खाते से लाखों की निकासी

बाढ़ के स्थायी समाधान को केंद्र की पहल तेज, 943.81 करोड़ से 48 परियोजनाएं स्वीकृत : सांसद

केंद्र ने 943.81 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी। बाढ़ प्रबंधन के लिए 48 परियोजनाओं को मंजूरी। 43 परियोजनाएं पूरी,...
बिहार 
बाढ़ के स्थायी समाधान को केंद्र की पहल तेज, 943.81 करोड़ से 48 परियोजनाएं स्वीकृत : सांसद

उत्तर प्रदेश

नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण का मामला दर्ज। सोनू और उसकी पत्नी सोनम पर बच्ची को ले जाने का...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

संयुक्त कार्रवाई में 10 साइबर ठग गिरफ्तार। 37 शिकायतों में 67 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

अलीगढ़। आज श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़ के प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान भारी उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्राचार्य प्रो. नीता...
उत्तर प्रदेश 
श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप

अलीगढ़। भारत स्काउट और गाइड, अलीगढ़ की इकाई सुभाष स्काउट दल की टीम ने रविवार को पौधारोपण किया। अचलताल स्थित...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप