घर के पास बंधी बकरी को तेंदुए ने बनाया निवाला, गांव में दहशत

Published By Devansh Singh
On
Devansh Singh Picture

शहनूर अली

सिंगाही-खीरी,04 जून(तरूणमित्र)। कोतवाली क्षेत्र के बघैया में तेंदुए की आमद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। गांव निवासी राजेन्द्र रजक की बकरी को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई है।
बताया जाता है कि राजेन्द्र रजक की बकरी घर के पास बंधी हुई थी। रात के समय तेंदुआ उसे उठा ले गया। सुबह तलाश करने पर बकरी का क्षत-विक्षत शव गांव के निकट लालापुरवा क्षेत्र में एक किसान के केले के खेत में पड़ा मिला। शव की हालत देखकर ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की आशंका जताई।
घटनास्थल के आसपास ग्रामीणों को तेंदुए के पगचिह्न भी मिले हैं, जिससे क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि होने की चर्चा है। सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने तथा गांव में गश्त बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि तेंदुआ आबादी के नजदीक पहुंच चुका है, जिससे बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
वन विभाग को मामले की सूचना दे दी गई है। ग्रामीणों को रात के समय सतर्क रहने और अकेले खेतों की ओर न जाने की सलाह दी जा रही है।
प्रभागीय वनाधिकारी रेंजर भूपेन्द्र चौधरी ने बताया की हम अवकाश पर हैं। सम्बंधित स्टाप को मौके पर भेज कर तेंदुए को पकड़ने के उपाय किए जा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Devansh Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय देवांश सिंह खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

खाली प्लाटों में पड़ा कूड़ा, जमीन मालिकों को नोटिस देने के निर्देश

जमीन मालिकों को खाली प्लाट की बाउंड्री करवाना अनिवार्य
उत्तर प्रदेश 
खाली प्लाटों में पड़ा कूड़ा, जमीन मालिकों को नोटिस देने के निर्देश

उत्तर प्रदेश

खाली प्लाटों में पड़ा कूड़ा, जमीन मालिकों को नोटिस देने के निर्देश

जमीन मालिकों को खाली प्लाट की बाउंड्री करवाना अनिवार्य
उत्तर प्रदेश 
खाली प्लाटों में पड़ा कूड़ा, जमीन मालिकों को नोटिस देने के निर्देश

बिजनौर नगर पालिका किरतपुर ने रचा नया कीर्तिमान, सुशीला देवी सम्मानित

बिजनौर। जनपद में चल रहे मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के अंतर्गत नगर पालिका परिषद किरतपुर ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर नगर पालिका किरतपुर ने रचा नया कीर्तिमान, सुशीला देवी सम्मानित