दो सगे भाइयों का एक साथ उठा जनाज़ा, क्षेत्र में छाया मातम
मां बाप का रो रो कर बुरा हाल, नम आंखों से सुपुर्द खाक किया
संवाददाता/ शमशाद खान
परौर/शाहजहांपुर। थाना परौर क्षेत्र के गांव बम्हनी चौकी में सोमवार का दिन हमेशा के लिए एक गहरा जख्म की तरह दर्ज हो गया गांव ने ऐसा मंजर देखा जिसे याद कर हर आंख आज भी नम हो जाती है एक ही घर से दो सगे भाइयों के जनाजे जब उठे तो पूरा गांव गम और सन्नाटे में डूब गया हर तरफ सिर्फ रोने बिलखने की आवाजें थी। और हर चेहरा दर्द से भरा हुआ नजर आ रहा था बताया जा रहा है कि दो भाई बेहतर रोजगार की तलाश में दिल्ली जा रहे थे परिवार ने उन्हें हंसते हुए विदा किया था उस उम्मीद के साथ कि वे काम करके घर की हालत सुधारेंगे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था ।
सोमवार सुबह बुलन्दशहर के समीप पहुंचने वाले ही थे कि तेज रफ्तार टेम्पू ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया यह खबर जैसे ही गांव पहुंची पूरे क्षेत्र में मातम छा गया सोमवार देर रात जब दोनों का जनाजा गांव बम्हनी चौकी लाया गया तो ऐसा लगा मानो पूरा गांव टूट गया हो हर गली में भीड़ उमड़ पड़ी लेकिन किसी के पास शब्द नहीं थे सिर्फ आंसू थे एक साथ दो जनाजे देख कर लोगों का दिल कांप उठा ये मंज़र इतना दर्दनाक था कि मजबूत से मजबूत इंसान अपने आप खुद को संभाल नहीं पाया सबसे ज्यादा दर्दनाक मंजर उस वक्त देखने को मिला जब मां बाप ने अपने दोनों जवान बेटों को आखिरी बार देखा मां वार वार बेसुध होकर अपने बेटों को पुकार रही थी उठ जाओ मेरे लाल एक बार आंखें तो खोलो लेकिन अब कोई जवाब देने वाला नहीं था पिता की हालत भी ऐसी थी कि उनकी आंखों से आसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे बस अपने बेटों के जनाजे को देख कर वार वार टूट जा रहे थे वहां मौजूद हर शख्स की आंखें इस मंजर को देख कर भर आई परिवार के अन्य सदस्य भी बिलख बिलख कर रो रहे थे बहिनों का रो रो कर बुरा हाल था ऐसा लग रहा था कि पूरे गांव का दिल एक साथ रो रहा हो ।
गांव में चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है किसी के घर चूल्हा नहीं जला हर कोई इस गम में डूबा हुआ है लोग एक दूसरे से यही कह रहे हैं कि जो भाई शाम तक जिंदा थे हंसते बोलते हुए घर से निकले थे सुबह होते ही हमेशा के लिए खामोश हो गये इस दर्दनाक हादसे ने न सिर्फ एक परिवार को उजाड़ दिया बल्कि पूरे बम्हनी चौकी गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है हर आंख नम है हर दिल दुखी हैं हर जुबां पर बस यही दुआ है कि अल्लाह परिवार वालों को सब्र अतः फरमाएं दोनों भाइयों का जनाजा बड़े गमगीन माहौल में कब्रिस्तान पहुंच कर सुपुर्द खाक किया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।
